होम / टीवी / नए फॉर्मेट में दर्शकों को कुछ यूं भा रहा है एबीपी न्यूज का शो ‘नमस्ते भारत’

नए फॉर्मेट में दर्शकों को कुछ यूं भा रहा है एबीपी न्यूज का शो ‘नमस्ते भारत’

इस शो को हर घंटे दो सेगमेंट में बांटा जाता है। पहले सेगमेंट में शॉर्ट स्टोरीज होती हैं, जिन्हें शुरुआत में टेलिकास्ट किया जाता है, इसके बाद के सेगमेंट में लॉन्ग स्टोरीज को दिखाया जाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) का मॉर्निंग शो ‘नमस्ते भारत’ (Namaste Bharat) दर्शकों का पसंदीदा शो बन गया है। चैनल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस साल अपनी लॉन्चिंग के बाद से ही यह शो अपने दर्शकों को नया कंटेंट उलपब्ध करा रहा है। चैनल के अनुसार, नए फॉर्मेट के तहत इस शो में कंटेंट इनोवेशन पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। यही कारण है कि इस शो को 13से 25वें हफ्ते के बीच 17 करोड़ लोगों से ज्यादा द्वारा देखा (Source BARC, TG- 2+, Mkt- All India, Cuml. Reach in Cr, Latest 13 Wks (Wk 13-25'20), 0600-1000 AM (Wkdays) गया।

इस शो को ‘एबीपी न्यूज’ पर सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह छह बजे से 10 बजे तक देखा जा सकता है। एबीपी न्यूज एंकर्स विकास भदौरिया, प्रतिमा मिश्रा और कुमकुम बिनवाल द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस शो में नए फॉर्मेट के तहत डेवलपिंग स्टोरी के पूर्वावलोकन के साथ दिन भर की खबरों को काफी बेहतर तरीके से दर्शकों को दिखाया जाता है। चैनल के अनुसार, विश्वसनीय और जानकारीपरक कंटेंट के साथ इस शो में जटिल मुद्दों को काफी आसान तरीके से व्युअर्स तक पहुंचाया जाता है।

इस शो को हर घंटे दो सेगमेंट में बांटा जाता है। पहले सेगमेंट में शॉर्ट स्टोरीज होती हैं, जिन्हें शुरुआत में टेलिकास्ट किया जाता है, इसके बाद के सेगमेंट में लॉन्ग स्टोरीज को दिखाया जाता है। इस शो में पॉलिटिकल स्टोरीज कवर की जाती हैं, ताकि उनके आधार पर लोगों को अपनी राय हनाने में मदद मिलती है। क्राइम रिपोर्टिंग से लोगों को सुरक्षित और सतर्क रहने में मदद मिलती है, जबकि मौसम की रिपोर्टिंग से दर्शकों को उसी के अनुसार अपने दिन भर के प्लान बनाने में मदद मिलती है।

इस शो की लोकप्रियता के बारे में ‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के सीईओ अविनाश पांडे का कहना है, ‘प्रासंगिक, जानकारीपरक और दिलचस्प कंटेंट की बदौलत नमस्ते भारत को दर्शकों ने बार-बार सराहा है। एबीपी नेटवर्क ने हमेशा ऐसा कंटेंट तैयार करने का प्रयास किया है जो न केवल हमारे दर्शकों के लिए काफी आकर्षक है, बल्कि हमारे विज्ञापनदाताओं और भागीदारों के लिए भी बहुत अधिक महत्व रखता है। एबीपी न्यूज हमेशा से ही अपनी इनोवेटिव प्रोग्रामिंग के लिए जाना जाता है और यह शो इस तरह की पहल का प्रतीक है। इसकी यही खासियत इसकी लोकप्रियता का कारण है।’


टैग्स एबीपी न्यूज अविनाश पांडे विकास भदौरिया मॉर्निंग शोज नमस्ते भारत एबीपी नेटवर्क प्रतिमा मिश्रा कुमकुम बिनवाल टॉक शोज
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago