होम / टीवी / 'स्पेशल व्युअर्स' के लिए ‘आप की अदालत’ ने की स्पेशल पहल
'स्पेशल व्युअर्स' के लिए ‘आप की अदालत’ ने की स्पेशल पहल
‘इंडिया टीवी’ के लोकप्रिय टीवी शो ‘आप की अदालत’ ने एक विशेष पहल शुरू की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
‘इंडिया टीवी’ के लोकप्रिय टीवी शो ‘आप की अदालत’ ने एक विशेष पहल शुरू की है। दरअसल, अब यह शो उन विशेष दर्शकों के लिए भी ‘इंडिया टीवी’ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा, जो सुन नहीं सकते हैं।
नेटवर्क ने एक विशेष लड़की वर्षा के जरिए इस शो की विशेषता बताने वाला एक कैंपेन बनाया है, जिसमें सांकेतिक भाषा के माध्यम से शो का वर्णन करते देखा जा सकता है। इस विज्ञापन के चलते अभिनेता सोनू सूद ने वर्षा को अपनी अगली फिल्म में एक रोल देने की पेशकश भी की है।
दरअसल, इस सीजन में ‘आप की अदालत’ के एक एपिसोड में नजर आए सोनू सूद ने शो के सेट पर वर्षा के साथ अलग-अलग सक्षम कलाकारों के अवसर को लेकर बातचीत की थी।
इस बारे में ‘आप की अदालत’ के होस्ट और वरिष्ठ पत्रकार व चैनल एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने कहा, ‘मीडिया और मनोरंजन सभी के लिए सुलभ होना चाहिए। साथ ही, यह जरूरतमंदों वाले विशेष समुदाय के लिए रोजगार के अवसरों का एक स्रोत होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से हम विशेष रूप से विभिन्न जरूरतों वाले लोगों के लिए समावेशिता और समानता का संदेश फैला सकते हैं।’
अपने स्पेशल व्यूअर्स के लिए ‘आप की अदालत’ अब उनकी भाषा में. #AapKiAdalat#IndiaTV YouTube Link: https://t.co/scCp7pC1jd pic.twitter.com/KxUBF7HFwt
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) February 27, 2023
बता दें कि ‘आप की अदालत’ देश का सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो है। कोरोना महामारी के कारण इस चर्चित शो के नए एपिसोड का प्रसारण बंद हो गया था, जिसके बाद इस साल 7 जनवरी से 'आप की अदालत' के नए एपिसोड शुरू किए गए। इस शो के दौरान 'कटघरे' में बैठकर बड़ी-बड़ी हस्तियों ने 'जनता के वकील' रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए हैं। 'आप की अदालत' में 190 से ज्यादा हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं।
'आप की अदालत' की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं और इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं। यह कार्यक्रम YouTube पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है।
टैग्स आप की अदालत विकलांग व्यक्ति