होम / टीवी / जल्द शुरू होगा लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’, रजत शर्मा ने यूं किया खुलासा
जल्द शुरू होगा लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’, रजत शर्मा ने यूं किया खुलासा
देश के सबसे चर्चित शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड को लेकर अब दर्शकों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के सबसे चर्चित शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड को लेकर अब दर्शकों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। जल्द ही ‘आप की अदालत' के नए एपिसोड इंडिया टीवी पर प्रसारित होंगे। इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने हाल ही में indiatv.in से बात करते इस बात का खुलासा किया है कि जल्द ही 'आप की अदालत' के नए एपिसोड शुरू होंगे।
उन्होंने कहा कि मेरी तैयारी पूरी है और जल्द ही दर्शक इस लोकप्रिय शो के नए एपिसोड देख पाएंगे। रजत शर्मा ने कहा, 'बहुत समय से लोग यह पूछ रहे हैं कि ‘आप की अदालत’ के नए शो कब से शुरू होंगे। मैं यही कहूंगा कि बहुत जल्द.. समझ लीजिए कि दो से तीन हफ्ते में ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड शुरू होंगे। मैं इंतजार कर रहा था कि गुजरात और हिमाचल के चुनाव खत्म हो जाएं, जोकि खत्म हो गए हैं। मेरी तैयारी पूरी है। बहुत जल्द ‘आप की अदालत’ के नए एपिसोड दर्शकों को दिखाए जाएंगे।'
बता दें कि ‘आप की अदालत’ देश का सबसे लोकप्रिय और चर्चित शो है। कोरोना महामारी के कारण इस चर्चित शो के नए एपिसोड का प्रसारण बंद हो गया था। इस शो के दौरान कटघरे में बैठकर बड़ी-बड़ी हस्तियों ने जनता के वकील रजत शर्मा के सवालों के जवाब दिए हैं।
टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा आप की अदालत