होम / टीवी / 20 साल का सफर पूरा होने पर आजतक ने लॉन्च किया नया कैंपेन
20 साल का सफर पूरा होने पर आजतक ने लॉन्च किया नया कैंपेन
इस कैंपेन को जाने-माने लेखक और डायरेक्टर प्रदीप सरकार के निर्देशन में तैयार किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) ने अपनी लॉन्चिंग के 20 साल पूरे कर लिए हैं। 20 साल का यह सफर पूरा होने पर आजतक ने ‘आजतक सबसे तेज’ (AajTakSabseTez) नाम से एक नया कैंपेन शुरू किया है। फेक न्यूज के दौर में आजतक का यह कैंपेन कुछ चैनलों की बेपरवाह रिपोर्टिंग के मानकों को मनोरंजक ढंग से पेश करता है और उन पर तीखा व दिलचस्प व्यंग्य करता है।
आजतक ने इस कैंपेन के जरिये यह बताने की कोशिश की है कि वह अपनी नेतृत्वकारी भूमिका को लेकर प्रतिबद्ध है, जो इस तरह के ‘हथकंडों’ को कभी नहीं अपनाएगा और सच की अलख जगाए रखेगा, जैसा कि उसने पिछले ‘बेमिसाल बीस सालों में किया है।
इस कैंपेन को जाने-माने लेखक और निर्देशक प्रदीप सरकार के निर्देशन में तैयार किया गया है। इस कैंपेन में पांच छोटी फिल्मों के द्वारा विभिन्न थीम्स जैसे भोले-भाले दर्शकों को मसालेदार खबरें परोसना (spicing up news for gullible viewers), सनसनी फैलाना (sensationalism), सुविधाजनक सच का चुनाव (picking convenient truths), अफवाह फैलाना (rumours) और एकतरफा खबरें परोसना( intrinsic bias or leaning) को मनोरंजक अंदाज में रखा गया है। अपनी बात कहने के साथ ही ये फिल्में आपको हंसाएंगी।
इस सीरीज की पहली फिल्म ‘सच का बैंड’ (Sach ka Band) से इस कैंपेन की शुरुआत हुई है, जिसमें बताया गया है कि आजतक किस तरह सच्चाई से खिलवाड़ करने वालों का बैंड बजाता है। इस बारे में चैनल की ओर से कहा गया है, ‘देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले और भरोसेमंद न्यूज चैनल होने के नाते, आजतक और उसके बहादुर पत्रकारों ने दर्शकों को हर बड़ी घटना के सभी पहलुओं से रूबरू कराया है। जहां कई मीडिया संस्थानों का झुकाव स्पष्ट रूप से एक ओर देखा जा सकता है, वहीं आजतक ने हमेशा बिना किसी पूर्वाग्रह के बीच का रास्ता अपनाते हुए दोनों पक्षों को सामने रखा है।’
टैग्स आजतक न्यूज चैनल कैंपेन सबसे तेज स्टाइल