होम / टीवी / खबरों के नाम पर अफवाहें फैलाने वालों पर करारा व्यंग्य है आजतक का यह कैंपेन

खबरों के नाम पर अफवाहें फैलाने वालों पर करारा व्यंग्य है आजतक का यह कैंपेन

अपनी लॉन्चिंग के 20 साल पूरे होने पर हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) द्वारा चलाए जा रहे ‘आजतक सबसे तेज’ (AajTakSabseTez) कैंपेन के तहत सीरीज की तीसरी फिल्म ‘अफवाह’ लॉन्च की गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

अपनी लॉन्चिंग के 20 साल पूरे होने पर हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) द्वारा चलाए जा रहे ‘आजतक सबसे तेज’ (AajTakSabseTez) कैंपेन के तहत सीरीज की तीसरी फिल्म ‘अफवाह’ (Afwaah) लॉन्च की गई है।

यह फिल्म खबरों के नाम पर तमाम न्यूज चैनल्स द्वारा अफवाहें दिखाने वाले चलन पर व्यंग्य करती है। इस फिल्म के जरिये जानी-मानी न्यूज एंकर अंजना ओम कश्यप बताती हैं कि ‘आजतक’ में अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है और वह सिर्फ सही व प्रामाणिक खबरें दिखाने में विश्वास रखता है।

बता दें कि ‘आजतक’ द्वारा पिछले दिनों शुरू किया गया यह कैंपेन देश में मौजूदा समाचार चैनलों के माहौल पर तीखा और दिलचस्प व्यंग्य करता है। जाने-माने लेखक व निर्देशक प्रदीप सरकार के निर्देशन में बने #AajTakSabseTez कैंपेन में पांच छोटी फिल्में हैं। इस सीरीज की दो फिल्में 'सच का बैंड' और 'अचार गली' (Achaar Gully) शीर्षक से पिछले दिनों रिलीज हो चुकी हैं।

'सच का बैंड' में दिखाया गया है कि ‘आजतक’ किस तरह सच्चाई से खिलवाड़ करने वालों का बैंड बजाता है और सिर्फ सच्ची खबरें ही दिखाता है। वहीं, 'अचार गली' (Achaar Gully) फिल्म के जरिये दिखाया गया है कि कैसे ‘आजतक’ मसालेदार खबरें दिखाने में विश्वास नहीं करता और तमाम न्यूज चैनल्स द्वारा अपनाए जाने वाले इस तरह के ट्रेंड से बिल्कुल अलग होकर काम करता है।

कैंपेन के तहत जारी तीसरी फिल्म 'अफवाह' को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स आजतक न्यूज चैनल कैंपेन सबसे तेज स्टाइल सबसे तेज कैंपेन प्रदीप सरकार
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

4 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

4 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

4 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

5 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

16 hours ago