होम / टीवी / 'आजतक' लड़ेगा आपके स्वाभिमान की लड़ाई, सुधीर चौधरी के कार्यक्रम में होगी चर्चा

'आजतक' लड़ेगा आपके स्वाभिमान की लड़ाई, सुधीर चौधरी के कार्यक्रम में होगी चर्चा

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी का प्राइम टाइम शो ‘ब्लैक&व्हाइट’ अब हाल की कुछ घटनाओं में बढ़ती असंवेदनशीलता को उजागर करने वाली दर्शकों की कहानियों को भी प्रसारित करेगा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार सुधीर चौधरी का लोकप्रिय व प्राइम टाइम शो ‘ब्लैक&व्हाइट’ अब हाल की कुछ घटनाओं में बढ़ती असंवेदनशीलता को उजागर करने वाली दर्शकों की कहानियों को भी प्रसारित करेगा।

दरअसल, कुछ ऐसी घटनाएं हाल के दिनों में देखने को मिली हैं जिनमें गार्ड, कैब ड्राइवर, डिलीवरी बॉयज आदि के साथ लोगों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया था। इस तरह की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए ‘आजतक’ ने एक अभियान शुरू किया है, जिसके तहत ऐसे सभी लोगों की कहानियां और उनके आत्मसम्मान की बात देशभर में उठाई जाएगी।

इस तरह के सामाजिक मुद्दे को संबोधित करने के लिए, चैनल ने सोमवार को ‘मेरा स्वाभिमान’ नाम से एक अभियान शुरू किया है। यह अभियान रात 9 बजे ‘आजतक’ के प्राइम टाइम शो 'ब्लैक एंड व्हाइट' के तहत चलेगा, जिसका पहला एपिसोड सोमवार रात 9 बजे प्रसारित हुआ।

#मेरास्वाभिमान अभियान का उद्देश्य है:

  • जनता को ब्लू कॉलर वर्कर्स जैसे गार्ड, डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर आदि के साथ कैसा बर्ताव किया जाए, के बारे में शिक्षित करना
  • मेरा स्वाभिमान अभियान को पूरे देश में एक आंदोलन में बदलना
  • दूसरों का सम्मान ना करने वाले लोगों में किस प्रकार बदलाव लाया जाए, इस बारे में चर्चा शुरू करना और नियम तय करना

‘आजतक’ ने अपने इस अभियान के तहत दर्शकों से उनकी व्यक्तिगत कहानियों या उनके साथ या फिर उनके आसपास हुई ऐसी घटनाओं को एक छोटे से वीडियो के माध्यम से आमंत्रित किया है।

दर्शक इस नंबर पर वॉट्सएप के जरिए अपनी कहानियां साझा कर सकते हैं: +91-8657900895

इसके अतिरिक्त ‘आजतक’ एक समर्पित माइक्रोसाइट भी शुरू की है, जहां दर्शक वीडियो प्रारूप में अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं- https://www.aajtak.in/mera-swabhimaan


टैग्स आजतक सुधीर चौधरी कैंपेन अभियान मेरा स्वाभिमान
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago