होम / टीवी / न्यूज चैनल पर लगा ताला, पत्रकारों ने उठाई ये आवाज

न्यूज चैनल पर लगा ताला, पत्रकारों ने उठाई ये आवाज

जैसी कि आशंका जताई जा रही थी। आखिर वही हुआ। हिंदी न्यूज चैनल को बंद कर दिया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

जैसी कि आशंका जताई जा रही थी, आखिर वही हुआ। हिंदी न्यूज चैनल ‘सूर्या समाचार’ (Surya Samachar) को बंद कर दिया गया है। चैनल प्रबंधन ने कार्यालय पर ताला डाल दिया है। यहां कार्यरत सभी मीडियाकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। कुछ दिन पूर्व ही यहां से करीब 30 लोगों को नौकरी समाप्ति का नोटिस थमा दिया गया था। बाकी बचे करीब 40 लोगों को भी कहा गया था कि चैनल बंद होने के बारे में एक मार्च को नोटिस चिपका दिया जाएगा। इसके बाद 31 मार्च तक चैनल को बंद कर दिया जाएगा।

विश्वस्त सूत्रों के हवाले से समाचार4मीडिया ने पहले ही इस बारे में अपने पाठकों को जानकारी दे दी थी। लेकिन प्रबंधन ने 31 मार्च की बजाय एक मार्च को ही चैनल को ताला लगा दिया है।

जिन मीडियाकर्मियों को चैनल ने नौकरी समाप्ति का नोटिस दिया है, उनमें आउटपुट टीम से वरिष्ठ पत्रकार राहुल सिंह, अभिषेक मोहन, अजीत कुमार, बब्ली, रश्मि, किशन भारद्वाज, अजय कुमार, अभय दुबे, अमित सिन्हा, एंकर्स में सूर्या बर्थवाल, गीतांजलि, स्मिता, भारती, मीनाक्षी और हेमंत केवलिया के साथ ही इनपुट टीम से अमित कुमार, सविता, गौरव, अमित सिंह, विकास आदि शामिल हैं।

बताया जाता है कि इन सभी को प्रबंधन ने नोटिस के साथ ही मुआवजे के तौर पर तीन महीने की सैलरी देने का आश्वासन दिया था, लेकिन सिर्फ नोटिस थमा दिया गया। प्रबंधन के इस रवैये से इन पत्रकारों में काफी नाराजगी है और उन्होंने चैनल प्रबंधन पर तमाम आरोप लगाते हुए विरोधस्वरूप चैनल के गेट पर एकत्रित होकर धरना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि ‘प्रियागोल्ड’ बिस्किट की निर्माता कंपनी द्वारा संचालित इस चैनल को पिछले साल फरवरी में वरिष्ठ टीवी पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी के नेतृत्व में री-लॉन्च किया गया था। हालांकि री-लॉन्चिंग के कुछ समय बाद ही चैनल के दो अधिकारियों के बीच टकराव की खबर से यह चैनल निगेटिव चर्चा में आ गया था। बाद में पुण्य प्रसून बाजपेयी की कंपनी मैनेजमेंट से खटपट की खबरें सामने आई थीं। करीब दो महीने बाद ही मैनेजमेंट ने पुण्य प्रसून बाजपेयी और उनकी टीम की सर्विस के स्थगित कर दिया था। इसके बाद भी कई पत्रकारों ने चैनल का साथ छोड़ दिया था। जयपुर में अपने ब्यूरो हेड संजय वर्मा को टर्मिनेट करने और एंप्लाईज पर विज्ञापन लाने का दबाव बनाने को लेकर भी यह चैनल काफी चर्चाओं में रहा था। इसके बाद भी चैनल में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले और पिछले दिनों इस चैनल के जल्द बंद होने की खबरें सामने आ रही थीं, जो अंतत: सही साबित हुईं।

समाचार4मीडिया में खबर छपने के बाद चैनल के मालिक बीपी अग्रवाल ने वार्ता के लिए प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों को बुलाया, लेकिन बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में सहमति नहीं बन पाई। हालांकि, बाद में चैनल के सीईओ दिनेश्वर सिंह ने ऑफिस आकर पत्रकारों को आश्वासन दिया कि उन्हें फरवरी के साथ ही एक माह की अतिरिक्त सैलरी दी जाएगाी।


टैग्स सूर्या समाचार हिंदी चैनल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

49 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago