होम / टीवी / युवाओं का जीवन कुछ यूं संवारेगी अभिज्ञान प्रकाश के शो में हुई ये बड़ी घोषणा!

युवाओं का जीवन कुछ यूं संवारेगी अभिज्ञान प्रकाश के शो में हुई ये बड़ी घोषणा!

एबीपी न्यूज पर आने वाला अभिज्ञान प्रकाश का इस बार का शो ‘परिवर्तन’ इसलिए महत्वपूर्ण क्योंकि शो से युवाओं के लिए एक खास घोषणा की गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

जेएनयू-जामिया जैसे मामले सरकार और उसकी व्यवस्थाओं को लेकर युवाओं के आक्रोश को प्रदर्शित करते हैं। इस ‘आक्रोश’ पर बीते कुछ दिनों से टीवी चैनलों पर लगातार बहस हो रही है। कोई इसे राजनीतिक करार दे रहा है, किसी के अपने तर्क हैं, लेकिन वरिष्ठ पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश ने इसके पीछे की उस हकीकत को देश के सामने लाने का प्रयास किया है, जिससे सीधे तौर पर शायद ही कोई इनकार कर पाए और वो है बढ़ती बेरोज़गारी।

‘एबीपी न्यूज’ पर प्रसारित होने वाले अपने शो ‘परिवर्तन’ में उन्होंने इस मुद्दे को उठाया है। ‘परिवर्तन’ में अभिज्ञान न केवल ऐसे विषयों में झांकने की कोशिश करते हैं, जो अक्सर दूसरों की नजरों से छूट जाते हैं, बल्कि यह भी समझाते हैं कि देश में सुधार का परिवर्तन आखिर कैसे हो सकता है।

अभिज्ञान प्रकाश का इस बार का ‘परिवर्तन’ महज इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है, उन्होंने अधिकांश पत्रकारों की तरह युवाओं के आक्रोश को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा, बल्कि इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि शो से युवाओं के लिए एक खास घोषणा की गई। दरअसल, ‘परिवर्तन’ में मौजूदा हालातों और समाधानों पर प्रकाश डालने के लिए कुछ अतिथियों को बुलाया गया था, जिसमें कारोबारियों के संगठन कैट के सेक्रेटरी जनरल प्रवीण खंडेलवाल और उद्योगपति पूरन डावर भी उपस्थित थे। शो की शुरुआत में अभिज्ञान ने बढ़ती बेरोजगारी के खौफनाक आंकड़े दिखाए, फिर उसके कारणों पर बात हुई। बात बढ़ते-बढ़ते जब समाधान पर पहुंची, तो खंडेलवाल ने एक ऐसी घोषणा कर डाली, जो संभवत: इससे पहले किसी भी शो में नहीं हुई होगी। उन्होंने कहा ‘अभिज्ञान देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन का मुखिया होने के नाते मैं यह कर सकता हूं कि देश का जो भी युवा एंटरप्रिन्योर बनना चाहता है, मैं उसे पूरी मदद दिलवाऊंगा। फिर चाहे वह फाइनेंस हो या टेक्नोलॉजी।’

बतौर पत्रकार अभिज्ञान प्रकाश बड़े-बड़े दावों की हकीकत देख चुके हैं, इसलिए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि प्रवीण खंडेलवाल जो कह रहे हैं, उस पर कायम रहें। अभिज्ञान ने कहा ‘मैं इसकी एक क्लिप बनाकर आपको भेजूंगा। आप बहुत बड़ी बात कर रहे हैं, बड़े-बड़े नेताओं में दम नहीं है भाषण के अलावा कोई वादा करने का।’ इस पर खंडेलवाल ने जवाब दिया ‘आपके कार्यक्रम में बैठकर मैं यह कहता हूं कि जो व्यक्ति हमारे पास आएगा, उसे हम सेल्फ एंटरप्रिन्योर बनाकर ही दम लेंगे। और यदि हम ऐसा न कर पाए तो आप (युवा) अभिज्ञान प्रकाश से हमारी शिकायत कीजियेगा कि प्रवीण खंडेलवाल आपके कार्यक्रम में आये थे बड़ी-बड़ी बातें की थीं, लेकिन कुछ नहीं किया।’

वहीं, उद्योगपति पूरन डावर ने भी अभिज्ञान के ‘परिवर्तन’ की जमकर तारीफ करते हुए देश में परिवर्तन लाने से जुड़े अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा ‘आज आप युवाओं से पूछ लीजिये कितने यह कहते हैं कि मैं एंटरप्रिन्योर बनना चाहता हूं, जब कोई एंटरप्रिन्योर बनेगा ही नहीं तो रोजगार कहां से आएंगे। युवाओं को अपनी सोच में परिवर्तन लाना होगा, उन्हें यह समझना होगा कि शिक्षा मात्र रोजगार का साधन नहीं है।’

सही मायनों में देखा जाए तो एबीपी के ‘परिवर्तन’ से निकली परिवर्तन की यह घोषणा ऐसे युवाओं के लिए सुनहरे मौके की तरह है, जो अपने दम पर कुछ करने का सपना देख रहे हैं।

अभिज्ञान प्रकाश का ‘परिवर्तन’ आप यहां देख सकते हैं:

https://www.abplive.com/videos/news/india-how-will-the-future-of-youth-be-secured-in-terms-of-employment-parivartan-1276989 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स एबीपी न्यूज अभिज्ञान प्रकाश परिवर्तन
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago