फिल्म ‘राका’ में विल स्मिथ निभा सकते हैं मुख्य विलेन का किरदार

एटली की साइंस-फिक्शन फिल्म ‘राका’ में विल स्मिथ के शामिल होने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह फिल्म में मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका निभा सकते हैं।

Last Modified:
Thursday, 20 August, 2026
willsmith


हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ (Will Smith) के डायरेक्टर एटली (Atlee) की बहुप्रतीक्षित साइंस-फिक्शन फिल्म ‘राका’ (Raaka) से जुड़ने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्कर विजेता अभिनेता को फिल्म में मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो ‘राका’ भारतीय सिनेमा में विल स्मिथ की पहली फिल्म हो सकती है।

मिड-डे (Mid-Day) की रिपोर्ट के मुताबिक, विल स्मिथ फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल से पहले आधिकारिक तौर पर ‘राका’ का हिस्सा बन सकते हैं। उनकी शूटिंग डेट्स को लेकर बातचीत चल रही है और उनकी उपलब्धता के आधार पर फिल्म की इंटरनेशनल लोकेशन तय की जाएगी।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि अभिनेता के कॉस्ट्यूम पहले ही लॉक किए जा चुके हैं और फिल्म की टीम आगामी शेड्यूल को लेकर तैयारी कर रही है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक विल स्मिथ की कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिल्म में चार अलग-अलग किरदारों में नजर आ सकते हैं। इनमें एक दादा, एक पिता और दो बेटों के किरदार शामिल बताए जा रहे हैं। फिल्म की कहानी में पैरेलल यूनिवर्स की अवधारणा भी होने की संभावना है। हालांकि, इन किरदारों और कहानी से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

साइंस-फिक्शन एक्शन ड्रामा ‘राका’ में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

वरुण धवन ने खरीदा फार्म : बोले- ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि

वरुण का यह अंदाज उनकी आम फिल्मी जिंदगी और ग्लैमर से काफी अलग नजर आया। फार्म खरीदने के बाद वहां चाय और बिस्किट के साथ समय बिताते हुए उन्होंने इस उपलब्धि को बेहद सादगी से सेलिब्रेट किया।

Last Modified:
Wednesday, 19 August, 2026
varundhavan

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपनी फिल्मी उपलब्धियों से अलग जिंदगी का एक खास पड़ाव हासिल किया है। अभिनेता ने हाल ही में एक फार्म खरीदा है और इसे अपनी जिंदगी की “सबसे बड़ी उपलब्धि” बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नए खरीदे गए फार्म से एक वीडियो शेयर कर फैंस को इस खास पल की झलक दिखाई।

इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किए गए वीडियो में वरुण धवन खुले मैदान में खड़े नजर आ रहे हैं। वह वहां के मौसम का आनंद लेते हुए चाय और बिस्किट का मजा लेते दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि अपनी जमीन खरीदना उनके लिए बेहद खास अनुभव है।

वीडियो में वरुण ने कहा, “दोस्तों, मैं आप सभी के साथ एक खबर शेयर करना चाहता हूं। यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैंने खेत खरीदा है। मुझसे मत पूछिए क्यों, लेकिन यहां खड़े होकर इस मौसम में चाय और बिस्किट पीना... यह अविश्वसनीय है।”

अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में भी अपनी खुशी को बेहद सरल अंदाज में जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “I bought a farm #chaibiscut.”

वरुण का यह अंदाज उनकी आम फिल्मी जिंदगी और ग्लैमर से काफी अलग नजर आया। फार्म खरीदने के बाद वहां चाय और बिस्किट के साथ समय बिताते हुए उन्होंने इस उपलब्धि को बेहद सादगी से सेलिब्रेट किया।

फैंस के लिए भी यह वीडियो वरुण की निजी जिंदगी की एक अलग झलक लेकर आया, जहां अभिनेता फिल्मों और शूटिंग से दूर अपनी नई खरीदी गई जमीन पर समय बिताते नजर आए। उनके लिए यह उपलब्धि सिर्फ संपत्ति खरीदने तक सीमित नहीं, बल्कि एक ऐसा निजी सपना है जिसे पूरा करने की खुशी उन्होंने अपने फॉलोअर्स के साथ साझा की।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ पर ओटीटी का बड़ा दांव : ₹160 करोड़ की डील

रजनीकांत (Rajinikanth) की ‘जेलर 2’ (Jailer 2) ने कथित तौर पर ₹160 करोड़ की नॉन-थिएट्रिकल डील हासिल की है, जो 2026 की सबसे बड़ी डील बताई जा रही है।

Last Modified:
Wednesday, 19 August, 2026
jailer2

रजनीकांत (Rajinikanth) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) रिलीज से पहले ही बड़ी डील को लेकर चर्चा में है। बॉलीवुड हंगामा (Bollywood Hungama) की रिपोर्ट के मुताबिक, नेल्सन दिलीपकुमार (Nelson Dilipkumar) के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 2026 की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील हासिल कर ली है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को एक स्ट्रीमिंग पार्टनर से करीब ₹160 करोड़ मिले हैं।

इस डील के साथ ‘जेलर 2’ ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘किंग’ (King) को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह किसी तमिल फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील भी है और इसने ‘लियो’ (Leo) के पिछले रिकॉर्ड को पार कर दिया है।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, यह 2026 की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील होने के साथ-साथ तमिल सिनेमा में भी अब तक की सबसे बड़ी डील है। हालांकि, इस ऐतिहासिक सौदे की पूरी संरचना और इसमें शामिल अन्य शर्तों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ (Jailer) का सीक्वल है। फिल्म में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन (Tiger Muthuvel Pandian) के किरदार में नजर आएंगे। पहले भाग की सफलता के बाद सीक्वल को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पैरामाउंट-वार्नर डील पर नया मोड़ : थिएटर मालिकों ने रखी शर्तें

पैरामाउंट स्काईडांस (Paramount Skydance) और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros Discovery) की $110 अरब की डील पर थिएटर मालिकों ने समझौते की अपील की है।

Last Modified:
Wednesday, 19 August, 2026
Paramount Skydance

हॉलीवुड की प्रस्तावित $110 अरब की बड़ी डील को लेकर विवाद के बीच अब अमेरिकी थिएटर मालिकों ने समझौते का रास्ता तलाशने की अपील की है। करीब 30 हजार अमेरिकी सिनेमा स्क्रीन्स का प्रतिनिधित्व करने वाले सिनेमा यूनाइटेड (Cinema United) ने पैरामाउंट स्काईडांस (Paramount Skydance) के सीईओ डेविड एलिसन (David Ellison) और कैलिफोर्निया के अटॉर्नी जनरल रॉब बोंटा (Rob Bonta) से विलय को रोकने वाली एंटीट्रस्ट कार्रवाई पर समझौते की संभावना तलाशने को कहा है।

यह डील पैरामाउंट स्काईडांस द्वारा वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros Discovery) के प्रस्तावित अधिग्रहण से जुड़ी है। रॉयटर्स (Reuters) की रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमा यूनाइटेड ने पहले इस विलय का विरोध किया था। संगठन को आशंका थी कि इससे थिएटर कारोबार को नुकसान पहुंच सकता है।

हालांकि, अब संगठन ने डील आगे बढ़ने की स्थिति में थिएटर मालिकों और दर्शकों के हितों की सुरक्षा के लिए “ठोस और लागू किए जा सकने वाले सुरक्षा उपाय” की मांग की है। इनमें पैरामाउंट की ओर से सिनेमाघरों में व्यापक स्तर पर रिलीज होने वाली फिल्मों की संख्या बनाए रखने या बढ़ाने की लंबी अवधि की प्रतिबद्धता शामिल है।

थिएटर संगठन यह भी चाहता है कि विलय के बाद पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स की फिल्मों को दिखाने वाले सिनेमाघरों से ज्यादा शुल्क न लिया जाए। इसके अलावा पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स की बड़ी फिल्म लाइब्रेरी तक थिएटर कारोबार की पहुंच बनाए रखने की मांग भी की गई है।

यह अपील ऐसे समय आई है जब कैलिफोर्निया समेत 12 अमेरिकी राज्य इस अधिग्रहण को रोकने के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। राज्यों का आरोप है कि विलय के बाद एक बेहद ताकतवर मीडिया कंपनी बन सकती है, जिससे फिल्मों और टेलीविजन कंटेंट की कीमतों पर असर पड़ सकता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

शाहरुख से सैफ तक, चारों खान की अलग ब्रांड पहचान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) की रिपोर्ट ने शाहरुख, सलमान, आमिर और सैफ अली खान की अलग-अलग ब्रांड पहचान को उनकी लंबी सफलता की बड़ी वजह बताया है।

Last Modified:
Tuesday, 18 August, 2026
khansofbollywood

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), सलमान खान (Salman Khan), आमिर खान (Aamir Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) तीन दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड के बड़े सितारों में शामिल हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (Indian Institute of Human Brands) की रिपोर्ट ‘द खांस ऑफ बॉलीवुड’ (The Khans of Bollywood) के मुताबिक, इन चारों की लंबी सफलता के पीछे उनकी अलग-अलग ब्रांड पहचान की बड़ी भूमिका रही है।

रिपोर्ट में चारों सितारों को अलग-अलग ब्रांड आर्केटाइप से जोड़ा गया है। शाहरुख खान को ‘हीरो + लवर’ बताया गया है। उनकी पहचान महत्वाकांक्षा, रोमांस और मुश्किल परिस्थितियों को चुनौती देकर आगे बढ़ने वाले किरदारों से बनी है। ‘बाजीगर’ से लेकर ‘पठान’ तक उनकी फिल्मों में यह छवि अलग-अलग रूपों में दिखाई देती है।

सलमान खान को ‘केयरगिवर + आउटलॉ’ के तौर पर रखा गया है। उनकी सबसे बड़ी ब्रांड वैल्यू वफादारी मानी गई है। ‘भाई’ की छवि, मजबूत व्यक्तित्व और जरूरत के समय साथ खड़े रहने वाला किरदार उनकी पहचान का अहम हिस्सा रहा है। ‘मैंने प्यार किया’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर’ जैसी फिल्मों ने इस छवि को मजबूत किया।

आमिर खान को ‘सेज’ यानी विचारशील और भरोसेमंद व्यक्तित्व के रूप में देखा गया है। उनकी फिल्मों में शिक्षा, सामाजिक मुद्दे, लैंगिक समानता और धर्म जैसे विषय प्रमुख रहे हैं। कम फिल्मों में काम करने की रणनीति और चुनिंदा ब्रांड एंडोर्समेंट ने भी उनकी विश्वसनीयता को मजबूत किया।

वहीं, सैफ अली खान को ‘जेस्टर + रूलर’ श्रेणी में रखा गया है। उनकी पहचान में स्टाइल और आधुनिकता प्रमुख हैं। रोमांटिक कॉमेडी से लेकर पीरियड ड्रामा और ओटीटी प्रोजेक्ट्स तक उन्होंने अलग-अलग भूमिकाओं के जरिए अपनी शहरी और आधुनिक छवि बनाए रखी।

रिपोर्ट के अनुसार, चारों खान अलग-अलग दर्शक जरूरतों को पूरा करते हैं। शाहरुख महत्वाकांक्षा, सलमान वफादारी, आमिर विचारशील सिनेमा और सैफ आधुनिकता से जुड़े नजर आते हैं। यही अलग पहचान उन्हें एक-दूसरे से अलग बनाए रखती है।

रिपोर्ट का मार्केटिंग के लिए निष्कर्ष है कि किसी भी ब्रांड को अपनी स्पष्ट पहचान तय करके उस पर लगातार कायम रहना चाहिए। समय के साथ बदलाव जरूरी है, लेकिन मूल ब्रांड वादा बरकरार रहना चाहिए। चारों खान इसका उदाहरण हैं कि एक ही इंडस्ट्री में रहते हुए भी अलग पहचान के साथ लंबे समय तक सफलता हासिल की जा सकती है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

पान मसाला का विज्ञापन क्यों नहीं करते सनी देओल? खुद बताई वजह

सनी देओल (Sunny Deol) ने बताया कि उन्हें पान मसाला विज्ञापनों के ऑफर मिलते हैं, लेकिन वह ऐसे उत्पादों का प्रचार नहीं करना चाहते, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है।

Last Modified:
Tuesday, 18 August, 2026
sunnydeol

सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अभिनेता ने पान मसाला विज्ञापनों को लेकर अपनी सोच साफ की है। एक हालिया बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसे विज्ञापनों के ऑफर मिले हैं, लेकिन उन्होंने इन्हें स्वीकार नहीं किया।

शुभांकर मिश्रा (Shubhankar Mishra) के पॉडकास्ट में सनी देओल ने कहा कि वह पान मसाला का विज्ञापन नहीं करते और भविष्य में भी ऐसा करने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि वह उन चीजों का प्रचार नहीं करना चाहते, जिन पर वह खुद विश्वास नहीं करते।

अभिनेता ने कहा, “मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। ऑफर आते हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा। मैं ऐसा कुछ नहीं करना चाहता, जिस पर मैं विश्वास नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि ऐसी चीजों को प्रमोट करना अच्छी बात है।”

उन्होंने कहा कि उनके लिए किसी भी काम को स्वीकार करने से पहले अपनी अंतरात्मा की सुनना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें वह सिर्फ इसलिए नहीं करते क्योंकि उनका जमीर उन्हें इसकी इजाजत नहीं देता। वहीं, जिन कामों को वह सही मानते हैं, उन्हें करने से पीछे नहीं हटते।

सनी देओल ने अपने ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें हमेशा यह समझ नहीं आता कि कुछ विज्ञापन उनके पास क्यों आते हैं और कुछ क्यों नहीं आते। अभिनेता ने कहा कि फिल्मों की तरह विज्ञापनों के मामले में भी कभी-कभी उन्हें समझ नहीं आता कि अवसर उनके पास क्यों नहीं पहुंचते।

सनी देओल का यह बयान ऐसे समय आया है जब फिल्मी सितारों के पान मसाला और दूसरे उत्पादों के विज्ञापनों को लेकर अक्सर बहस होती रहती है। ऐसे में अभिनेता का किसी ऐसे उत्पाद का प्रचार न करने का फैसला, जिस पर वह खुद विश्वास नहीं करते, उनकी निजी सोच को साफ तौर पर सामने रखता है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘बंटवारा 1947’ की पायरेसी पर हाईकोर्ट सख्त : वेबसाइट ब्लॉक करने का आदेश

कोर्ट ने मामले में संबंधित इंटरनेट और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। अंतरिम आदेश 11 सितंबर तक लागू रहेगा और इसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी।

Last Modified:
Monday, 17 August, 2026
batwara1947

मद्रास हाईकोर्ट (Madras High Court) ने आमिर खान प्रोडक्शंस (Aamir Khan Productions) की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947) को ऑनलाइन पायरेसी से बचाने के लिए अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को उन वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है, जहां फिल्म की बिना अनुमति वाली कॉपी उपलब्ध कराई जा रही है।

जस्टिस के. सुरेंद्र (K. Surender) ने 14 अगस्त को यह आदेश दिया। कोर्ट ने माना कि अगर फिल्म के थिएटर रिलीज के दौरान अवैध तरीके से इसकी कॉपी या प्रसारण जारी रहा, तो प्रोडक्शन हाउस को ऐसा नुकसान हो सकता है, जिसकी भरपाई बाद में मुश्किल होगी।

कोर्ट ने मामले में संबंधित इंटरनेट और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है। अंतरिम आदेश 11 सितंबर तक लागू रहेगा और इसी दिन मामले की अगली सुनवाई होगी। कोर्ट के आदेश के तहत ‘बंटवारा 1947’ की बिना अनुमति कॉपी करने, अपलोड करने, डाउनलोड करने, प्रसारित करने, दिखाने या किसी भी माध्यम से बांटने पर रोक लगाई गई है। फिल्म की पायरेटेड कॉपी उपलब्ध कराने वाली मौजूदा और भविष्य की वेबसाइट्स को भी ब्लॉक करने का निर्देश दिया गया है।

यह रोक सीडी, डीवीडी, ब्लू-रे, केबल टीवी, डायरेक्ट-टू-होम (DTH), इंटरनेट प्लेटफॉर्म, मैसेजिंग सेवाओं, हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव और दूसरे माध्यमों के जरिए फिल्म के अनधिकृत वितरण पर भी लागू होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस ने फिल्म के कॉपीराइट अधिकार से जुड़े अपने दावे के समर्थन में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) का प्रमाणपत्र पेश किया। कोर्ट ने फिलहाल इसे प्रथम दृष्टया पर्याप्त आधार माना है।

हालांकि, कोर्ट ने यह भी माना कि इतनी व्यापक रोक से कुछ पक्षों के वैध कारोबार पर असर पड़ सकता है। इसलिए प्रोडक्शन हाउस को ऐसे वैध कारोबार को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए संबंधित पक्षों को सुरक्षा देने की शर्त रखी गई है।

राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) के निर्देशन में बनी ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल (Sunny Deol), प्रीति जिंटा (Preity Zinta) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आशा भोसले के सम्मान में साथ आए एआर रहमान और शाहरुख खान

एआर रहमान (AR Rahman) आशा भोसले (Asha Bhosle) को खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी शामिल होंगे।

Last Modified:
Monday, 17 August, 2026
arrahman

मशहूर संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) महान गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) को खास म्यूजिकल ट्रिब्यूट देने की तैयारी में हैं। इस खास प्रोजेक्ट में अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) भी शामिल हो गए हैं। रहमान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शाहरुख का इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए आभार जताया है।

एआर रहमान ने एक्स (X) पर लिखा कि वह आशा भोसले जी को समर्पित इस ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने के लिए शाहरुख खान के आभारी हैं। इस ऐलान के बाद म्यूजिक वीडियो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

रहमान ने पहले भी इस प्रोजेक्ट की झलक साझा की थी। उन्होंने बताया था कि इस म्यूजिकल ट्रिब्यूट की कल्पना उस समय की गई थी, जब आशा भोसले जीवित थीं। जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक साझा करते हुए बताया था कि यह प्रोजेक्ट दुनिया भर के संगीतकारों, परंपराओं और अलग-अलग धुनों को एक साथ लाने की कोशिश है।

आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्हें इससे एक दिन पहले अत्यधिक थकान और सीने में संक्रमण के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उनकी मृत्यु मल्टी-ऑर्गन फेल्योर (Multi-Organ Failure) के कारण हुई।

13 अप्रैल को मुंबई के शिवाजी पार्क में आशा भोसले का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अब शाहरुख खान के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद एआर रहमान का यह म्यूजिकल ट्रिब्यूट आशा भोसले की शानदार संगीत विरासत को याद करने वाला खास प्रयास बन गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

'आवारापन 2’ की सफलता के बीच इमरान हाशमी की नई फिल्म का ऐलान

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने अपनी अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ (Gunmaster G9) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

Last Modified:
Monday, 17 August, 2026
gunmasterg9

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ने रिलीज के तीन दिनों में ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी बीच इमरान ने अपनी अगली फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ (Gunmaster G9) की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है।

‘गनमास्टर जी9’ में इमरान हाशमी के साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त (Aditya Datt) कर रहे हैं। वहीं दीपक मुकुट (Deepak Mukut), हुनर मुकुट (Hunar Mukut) और संगीता अहीर (Sangita Ahir) फिल्म के निर्माता हैं।

फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर इमरान हाशमी के फैंस के बीच अभी से उत्सुकता देखने को मिल रही है। वहीं ‘आवारापन 2’ ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 81.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

इसका ग्रॉस कलेक्शन 98.10 करोड़ रुपये रहा। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 110.10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस तरह ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के शुरुआती दिनों में ही मजबूत प्रदर्शन करते हुए इमरान हाशमी के लिए एक और बड़ी सफलता दर्ज की है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में विजय वर्मा का जलवा : ‘मटका किंग’ के लिए मिला सम्मान

विजय वर्मा (Vijay Varma) को ‘मटका किंग’ (Matka King) में शानदार अभिनय के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड मिला है।

Last Modified:
Friday, 14 August, 2026
vijayverma

अभिनेता विजय वर्मा (Vijay Varma) ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर एक और बड़ी पहचान दिलाई है। उन्हें ‘मटका किंग’ (Matka King) में शानदार अभिनय के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 (Indian Film Festival of Melbourne 2026-IFFM) में बेस्ट परफॉर्मेंस (Best Performance) का पुरस्कार मिला है।

विजय वर्मा के अभिनय को भारत में पहले ही काफी सराहना मिल चुकी है। अब इसी भूमिका के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है, जिससे ‘मटका किंग’ की सफलता में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

पुरस्कार समारोह में विजय वर्मा ने कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें इस भूमिका को निभाने और निर्देशक नागराज पोपटराव मंजुले (Nagraj Popatrao Manjule) के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस किरदार के लिए अपना पूरा प्रयास किया और इसमें खुद को पूरी तरह झोंक दिया।

विजय ने सीरीज की पूरी टीम का भी आभार जताया। उन्होंने निर्देशक के साथ निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur), अमेजन (Amazon) और अपने सह-कलाकारों कृतिका कामरा (Kritika Kamra), सई ताम्हणकर (Sai Tamhankar), सिद्धार्थ जाधव (Siddharth Jadhav), गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover) और भूपेंद्र जडावत (Bhupendra Jadawat) के सहयोग को याद किया।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

एक्सेल एंटरटेनमेंट का बड़ा ऐलान, 30 साल से कम उम्र के फिल्ममेकर्स को मिलेगा मौका

एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) ने 25वीं सालगिरह पर ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ लॉन्च किया है, जिसके तहत 30 साल से कम उम्र के नए फिल्ममेकर्स को मौका मिलेगा।

Last Modified:
Monday, 10 August, 2026
excel

एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) ने अपनी 25वीं सालगिरह के मौके पर ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ (Excel Origins) नाम से नई पहल शुरू की है। कंपनी के को-फाउंडर्स रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की इस पहल का मकसद 30 साल से कम उम्र के नए भारतीय फिल्ममेकर्स को तलाशना, उन्हें तैयार करना और उनकी फिल्मों को सपोर्ट करना है।

रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने 26 साल की उम्र में एक्सेल एंटरटेनमेंट की शुरुआत की थी। कंपनी की पहली फिल्म ‘दिल चाहता है’ (Dil Chahta Hai) थी, जिसने अपनी पीढ़ी के दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। फिल्म की सफलता के साथ कंपनी ने नई आवाजों, अलग तरह की कहानियों और नए प्रयोगों पर काम करने की अपनी पहचान बनाई।

दोनों संस्थापकों ने कहा कि 25 साल पहले उन्होंने इस भरोसे के साथ एक्सेल की शुरुआत की थी कि नई आवाजों और अलग अंदाज में कही गई कहानियों को दर्शक जरूर स्वीकार करेंगे। अब ‘एक्सेल ओरिजिन्स’ के जरिए इसी सोच को नई पीढ़ी तक ले जाने की कोशिश की जा रही है।

इस पहल के तहत एक्सेल एंटरटेनमेंट नए डायरेक्टर्स और राइटर्स की तलाश करेगा। चुने गए फिल्ममेकर्स को अपनी मौलिक कहानियों पर काम करने की आजादी और कंपनी का सहयोग मिलेगा। कंपनी अलग-अलग जॉनर और कहानी कहने के नए तरीकों से जुड़े टैलेंट की तलाश करेगी।

‘एक्सेल ओरिजिन्स’ का फोकस सिर्फ डायरेक्टर्स और राइटर्स तक सीमित नहीं रहेगा। शुरुआती दौर में काम कर रहे एक्टर्स और दूसरे फिल्मी टैलेंट को भी कास्टिंग के अवसर दिए जाएंगे।

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘दिल चाहता है’ के बाद ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ (Zindagi Na Milegi Dobara), ‘डॉन’ (Don), ‘फुकरे’ (Fukrey), ‘रईस’ (Raees), ‘दिल धड़कने दो’ (Dil Dhadakne Do) और ‘गली बॉय’ (Gully Boy) जैसी फिल्मों का निर्माण किया है।

कंपनी ने वेब सीरीज के क्षेत्र में भी काम किया है। उसने प्राइम वीडियो (Prime Video) के लिए ‘इनसाइड एज’ (Inside Edge) बनाई, जिसे भारत की पहली ओरिजिनल सीरीज के तौर पर पेश किया गया था। इसके बाद ‘मिर्जापुर’ (Mirzapur), ‘मेड इन हेवन’ (Made in Heaven), ‘दहाड़’ (Dahaad) और ‘बंबई मेरी जान’ (Bambai Meri Jaan) जैसी सीरीज भी कंपनी के प्रोडक्शन का हिस्सा रही हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए