मोज ने गूगल प्ले स्टोर पर पार किया 50 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा

मोज ने गूगल प्ले स्टोर पर 50 करोड़ डाउनलोड पूरे किए हैं। बढ़ते क्रिएटर बेस, वीडियो खपत, माइक्रो-ड्रामा और कमाई मॉडल के साथ प्लेटफॉर्म भारत में लगातार मजबूत स्थिति बना रहा है।

Last Modified:
Wednesday, 14 October, 2026
moj


भारत के घरेलू शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म मोज (Moj) ने गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर 50 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। प्ले स्टोर की सोशल मीडिया कैटेगरी (Social Media Category) में मोज फिलहाल चौथे स्थान पर है।

साल 2020 में लॉन्च हुआ मोज भारत के बहुभाषी दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था। प्लेटफॉर्म पर क्षेत्रीय कंटेंट और स्थानीय सांस्कृतिक रुझानों को प्राथमिकता दी गई। पिछले चार वर्षों में मोज का क्रिएटर बेस (Creator Base) 30 लाख से ज्यादा हो चुका है। यूजर्स यहां भारत की कई क्षेत्रीय भाषाओं में कंटेंट देख और बना सकते हैं।

यूजर एंगेजमेंट (User Engagement) बढ़ाने में विज्ञापन आधारित एपिसोडिक माइक्रो-ड्रामा (Ad-supported Episodic Micro-dramas) की भी अहम भूमिका रही है। मोज ने पिछले साल यह फॉर्मेट शुरू किया था, जिसके बाद ऐप पर प्रति यूजर रोजाना बिताया जाने वाला समय दोगुने से ज्यादा हो गया।

प्लेटफॉर्म के अनुसार, मोज पर हर दिन 100 करोड़ से ज्यादा वीडियो प्ले होते हैं। यूजर औसतन रोज करीब 50 मिनट प्लेटफॉर्म पर बिताते हैं। प्लेटफॉर्म के मुताबिक, यह वीडियो खपत भारत में सक्रिय कई प्रमुख ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म के मासिक औसत से भी अधिक है।

क्रिएटर्स की कमाई के मामले में भी मोज लगातार विस्तार कर रहा है। प्लेटफॉर्म हर साल अपने क्रिएटर्स को कुल मिलाकर करीब 100 करोड़ रुपये की राशि वितरित कर रहा है। 50 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड और मजबूत वीडियो खपत के साथ मोज ने भारत के प्रतिस्पर्धी डिजिटल एंटरटेनमेंट और सोशल मीडिया बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

प्रकाश राज ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना : जंतर-मंतर विवाद पर उठाए सवाल

अभिनेता प्रकाश राज ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जंतर-मंतर से जुड़े विरोध और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, विरोध की जगह बदलने पर चेताया है।

Last Modified:
Wednesday, 14 October, 2026
prakashraj

दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) ने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के सदस्यों सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। दोनों को जंतर-मंतर में प्रवेश करने के बाद 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का दावा किया गया है।

61 वर्षीय अभिनेता ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार विरोध की जगह बदल सकती है, लेकिन देश की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। प्रकाश राज ने चेतावनी दी कि अब पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा और लोग सवाल पूछेंगे।

अपने वीडियो में उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के व्यवहार का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की जा रही है और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ भी बदसलूकी हो रही है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि ऐसे मामलों में हिरासत या पुलिस केस क्यों नहीं होते।

प्रकाश राज ने जंतर-मंतर की जगह रामलीला मैदान देने के फैसले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान पूरे साल में केवल दो दिन खाली रहता है और वहां विरोध प्रदर्शन के लिए 50,000 रुपये के साथ 50,000 रुपये जमा कराने पड़ते हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। कॉमेडी जासूसी-थ्रिलर में आयुष्मान पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभा रहे हैं।

Last Modified:
Tuesday, 13 October, 2026
udtateer

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की आगामी फिल्म ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। धर्मा प्रोडक्शन (Dharma Productions) के बैनर तले बनी यह कॉमेडी जासूसी-थ्रिलर है, जिसका निर्देशन आकाश ए कौशिक (Aakash A Kaushik) ने किया है।

फिल्म में राम कपूर (Ram Kapoor), गुलशन ग्रोवर (Gulshan Grover), संदीप आनंद (Sandeep Anand) और राहुल बोस (Rahul Bose) भी नजर आएंगे।

फिल्म को पहले 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘दृश्यम 3’ के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए निर्माताओं ने इसकी रिलीज आगे खिसका दी। ‘उड़ता तीर’ का पहला ट्रेलर 23 सितंबर को रिलीज हुआ था, जिसमें आयुष्मान के पाकिस्तानी जासूस वाले किरदार से पर्दा उठा था। दूसरे ट्रेलर में उनके कुछ अनोखे कारनामे देखने को मिले हैं।

फिल्म की कहानी में भारत आने के बाद आयुष्मान के किरदार की याददाश्त चली जाती है। इसके बाद वह देशभक्ति का चादर ओढ़कर अपने ही देश के लोगों को मारने के लिए आतुर नजर आते हैं। ट्रेलर में दिवंगत अभिनेता मुकुल देव (Mukul Dev) आतंकवादी के किरदार में दिखाई दिए हैं। ‘उड़ता तीर’ अब 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सलमान खान के साथ शुरू होगा ‘कॉफी विद करण’ का आखिरी सीजन

करण जौहर ने ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन का पहला प्रोमो जारी किया है। सलमान खान शो के पहले गेस्ट होंगे और सीजन 9 की स्ट्रीमिंग 14 अक्टूबर से होगी।

Last Modified:
Tuesday, 13 October, 2026
karanjohar

करण जौहर (Karan Johar) ने अपने सेलिब्रिटी टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) के आखिरी सीजन की घोषणा के बाद अब इसका पहला प्रोमो जारी कर दिया है। प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) पहले गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं।

शो के सेट पर खड़े होकर सलमान खान ने करण जौहर के साथ अपने खास मजेदार अंदाज में कहा, “मैं ‘कॉफी विद करण’ में आ रहा हूं।” इसके बाद करण ने कहा, “14 अक्टूबर को ‘कॉफी विद करण’ के नए सीजन में हमें जरूर देखें। यह आखिरी सीजन है।”

करण ने सलमान की ओर देखते हुए आगे कहा, “तो यह कहीं भी जा सकता है, है ना?” इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “जा ही सकता है। यह तो गया ही गया है।” इसी के साथ प्रोमो में शो के आखिरी सीजन की ओर मजाकिया इशारा किया गया है।

‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 की स्ट्रीमिंग 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर द पीकॉक हब (The Peacock Hub) में होगी। जियोहॉटस्टार ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि “भाई के बिना आप आखिरी ‘कॉफी’ शुरू नहीं कर सकते।”

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आई ‘आवारापन 2’: प्राइम वीडियो ने किया स्ट्रीम

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ अब प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 9 अक्टूबर 2026 से फिल्म दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में दर्शकों के लिए उपलब्ध है।

Last Modified:
Friday, 09 October, 2026
awarapan2

इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। करीब 19 साल के इंतजार के बाद ‘आवारापन 2’ अब ओटीटी (OTT) पर रिलीज हो गई है। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह एक्शन ड्रामा फिल्म (Action Drama Film) अब प्राइम वीडियो (Prime Video) पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है।

प्राइम वीडियो ने 9 अक्टूबर 2026 को फिल्म की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग (Exclusive Global Streaming) की आधिकारिक घोषणा की। फिल्म भारत के साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीम की जा रही है।

नितिन कक्कड़ (Nitin Kakkar) के निर्देशन और विशेष भट्ट (Vishesh Bhatt) के निर्माण में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी (Disha Patani) मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा शबाना आजमी (Shabana Azmi), पुरन गैबी (Puran Gabbi), विजयंत कोहली (Vijayant Kohli) और सुविंदर विक्की (Suvinder Vicky) भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये था। ट्रेड रिपोर्ट्स और आईएमडीबी (IMDb) के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 152.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 253 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। फिल्म को आईएमडीबी पर 6.1 की रेटिंग मिली है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि : नसीरुद्दीन शाह ने साझा की दिल की बात

नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। नसीरुद्दीन शाह ने उनके साथ स्क्रीन साझा न कर पाने का अफसोस जताया और पुराने संबंधों को याद किया इस मौके पर भी।

Last Modified:
Friday, 09 October, 2026
nanapatekar

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक है। अपनी दमदार एक्टिंग और प्रभावशाली किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले नाना को उनके सह-कलाकार और प्रशंसक श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने नाना पाटेकर के साथ अपने संबंधों और उनके प्रति सम्मान को याद किया।

नसीरुद्दीन शाह ने नाना पाटेकर को याद करते हुए अपने एक गहरे मलाल का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह नाना का बहुत सम्मान करते थे और उनके प्रति उनके मन में गहरा लगाव था, लेकिन उन्हें हमेशा इस बात का अफसोस रहेगा कि उन्हें नाना के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका नहीं मिला।

नसीरुद्दीन शाह के मुताबिक, दोनों कलाकार चार दशकों से अधिक समय तक सिनेमा में सक्रिय रहे, लेकिन साथ अभिनय करने का अवसर कभी नहीं बन पाया। साल 2015 में आई फिल्म ‘वेलकम बैक’ (Welcome Back) में दोनों कलाकार शामिल थे, लेकिन फिल्म में उनके सीन एक साथ नहीं थे।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

कमल हासन की ‘इंडियन 3’ का हुआ आधिकारिक एलान : ‘वॉर मोड’ में लौटे सेनापति

कमल हासन की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी इंडियन की तीसरी किस्त इंडियन 3 का आधिकारिक एलान हो गया है। मेकर्स ने फर्स्ट लुक पोस्टर साझा कर फैंस का उत्साह बढ़ाया।

Last Modified:
Thursday, 08 October, 2026
kamalhasan

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन (Kamal Haasan) की चर्चित फिल्म फ्रेंचाइजी ‘इंडियन’ अब तीसरी किस्त तक पहुंच गई है। साल 1996 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इंडियन’ के करीब 28 साल बाद इसका सीक्वल रिलीज हुआ था। अब मेकर्स ने ‘इंडियन 3’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

करीब छह दशकों से अभिनय की दुनिया में सक्रिय कमल हासन ने कई यादगार फिल्में दी हैं, लेकिन ‘इंडियन’ फ्रेंचाइजी उनके करियर की खास फिल्मों में शामिल है। अब इस सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी को तीसरे पार्ट तक ले जाने की तैयारी है।

8 अक्टूबर को फिल्म के प्रोडक्शन हाउस लाइका प्रोडक्शंस (Lyca Productions) ने ‘इंडियन 3’ का आधिकारिक एलान किया। फिल्म को ‘वॉर मोड’ (War Mode) का टाइटल दिया गया है। एक्स (X) पर किए गए अनाउंसमेंट में लिखा गया कि सेनापति जीरो टॉलरेंस के साथ वापस आ गए हैं और ‘इंडियन 3’ में वॉर मोड में उनकी वापसी शुरू हो रही है।

मेकर्स ने फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर भी अलग-अलग भाषाओं में साझा किए हैं। ‘इंडियन 3’ के एलान के बाद कमल हासन के फैंस में फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

बिग बॉस 20 के बीच मैरीकॉम के खिलाफ पूर्व पति ओन्लर ने उठाया कानूनी कदम

ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम के खिलाफ उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम ने आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया है। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को होगी।

Last Modified:
Thursday, 08 October, 2026
marrycom

ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम (Mary Kom) इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) में नजर आ रही हैं। इसी बीच उनके पूर्व पति ओन्लर कॉम (Onler Kom) ने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

बताया जा रहा है कि ओन्लर ने मैरी पर टीवी और अन्य सार्वजनिक मंचों के जरिए उनके बारे में अपमानजनक और नुकसानदेह बयान देने का आरोप लगाया है। हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) के मुताबिक, मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 के तहत दर्ज हुआ है। मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर 2026 को होगी।

एक सूत्र ने बताया कि मैरी की ओर से एक टीवी शो और बाद में अन्य प्लेटफॉर्म्स पर ओन्लर के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक बयान दिए जाने के बाद से ही वह कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे थे। वहीं, ओन्लर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसकी जांच चल रही है और वह आरोपों पर विस्तार से टिप्पणी नहीं करेंगे। मैरी और ओन्लर ने 2023 में तलाक लिया था। दोनों के तीन बेटे और एक बेटी हैं।

खबरों के अनुसार, मैरी ने पहले ओन्लर के खिलाफ वित्तीय संपत्ति को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका आरोप था कि बॉक्सिंग से कमाई गई उनकी करोड़ों की संपत्ति हड़प ली गई। उन्होंने दावा किया था कि उनके नाम पर संपत्ति गिरवी रखी गई, कर्ज लिया गया और बिना अनुमति संपत्ति ओन्लर को दे दी गई। हालांकि, ओन्लर इन आरोपों को खारिज करते रहे हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

‘कॉफी विद करण 9’ का पहला प्रोमो : करण जौहर ने कहा- आखिरी सीजन

करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का 9वां और आखिरी सीजन 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार पर आएगा। शो का पहला प्रोमो जारी कर करण ने खास जानकारी साझा की।

Last Modified:
Wednesday, 07 October, 2026
karan

करण जौहर (Karan Johar) अपने लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) का 9वां और आखिरी सीजन लेकर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर शो को लेकर जारी उत्सुकता के बीच उन्होंने इसका पहला प्रोमो जारी किया है।

प्रोमो में करण ने साफ किया कि इस बार कोई क्रिकेटर उनके साथ काउच पर नजर नहीं आएगा। शो के लिए नए सितारों को न्योता देते हुए उन्होंने कहा कि वे चाहें तो इस काउच पर आकर अपने रिलेशनशिप को ‘मैनिफेस्ट’ कर सकते हैं।

करण ने प्रोमो में अपने शो के आखिरी सीजन की पुष्टि करते हुए कहा, “हां, तुमने सही सुना। यह ‘कॉफी विद करण’ का मेरा आखिरी सीजन होने वाला है। मैं कोई अभिनय या नाटक नहीं कर रहा हूं।”

उन्होंने आगे कहा, “डार्लिंग, यह मेरा आखिरी सीजन है। मैं कुछ भी विवादास्पद क्यों करूंगा? बस मुझ पर भरोसा रखो।” हालांकि, उन्होंने अभी शो में आने वाले मेहमानों के नाम का खुलासा नहीं किया है। ‘कॉफी विद करण 9’ 14 अक्टूबर से जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगा।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने दी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की। बेटी सरायाह भी खास तस्वीर में नजर आईं, जिसके बाद बधाइयों का सिलसिला शुरू हुआ।

Last Modified:
Wednesday, 07 October, 2026
kiyara

कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक प्यारी तस्वीर साझा कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।

इस खास पोस्ट में उनकी बेटी सरायाह भी नजर आ रही हैं। पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सितारे इस जोड़ी को लगातार बधाई दे रहे हैं। कियारा और सिद्धार्थ ने पोस्ट में लिखा, ‘एक बार फिर सबसे महान उपहार से नवाजे गए हैं, हमारा दिल प्यार और आभार से भर गया है।’

तस्वीर में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बेटी सरायाह हाथों में बुने हुए छोटे बच्चों के जूते यानी बूटिज (Booties) थामे नजर आ रहे हैं। यह अंदाज उनकी बेटी सरायाह के जन्म की घोषणा से काफी मिलता-जुलता है। उस समय भी दोनों ने इसी तरह फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में राजस्थान में शादी की थी। इसके बाद 2025 में उन्होंने अपनी पहली बेटी सरायाह का स्वागत किया। अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाला यह जोड़ा खास मौकों को अपनी शर्तों पर फैंस के साथ साझा करता रहा है। अब दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने के खूबसूरत सफर की ओर बढ़ रहे हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए

सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग से पहले बदला गया ‘मातृभूमि’ का क्लाइमैक्स

सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग से पहले बदलावों से गुजरी है। फिल्म का क्लाइमैक्स दोबारा लिखा गया है और सलमान के किरदार में भी संशोधन हुआ है।

Last Modified:
Tuesday, 06 October, 2026
salmankhan

सलमान खान (Salman Khan) की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। अब खबर है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सामने स्क्रीनिंग से पहले फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि निर्देशक अपूर्व लाखिया और लेखन टीम ने फिल्म के बदलते मिजाज और शांति पर जोर देने के अनुरूप क्लाइमैक्स को दोबारा लिखा है। इसके साथ ही सलमान के किरदार में भी बदलाव किया गया है।

मिड-डे के मुताबिक, इस हफ्ते सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म की समीक्षा की जानी है। इसी वजह से निर्माताओं ने सलमान अभिनीत फिल्म में ये बदलाव किए हैं। संशोधित क्लाइमैक्स को केवल पारंपरिक युद्ध-नाटक के तौर पर खत्म करने के बजाय सुलह और शांति पर जोर देने के अनुरूप तैयार किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के संशोधित संस्करण को पिछले हफ्ते सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) मिल चुका है। अब फिल्म सेंसर बोर्ड के पास पहुंच गई है। निर्माता फिलहाल इसकी स्क्रीनिंग की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) मुख्य किरदार में हैं।

न्यूजलेटर पाने के लिए यहां सब्सक्राइब कीजिए