सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ सेंसर बोर्ड की स्क्रीनिंग से पहले बदलावों से गुजरी है। फिल्म का क्लाइमैक्स दोबारा लिखा गया है और सलमान के किरदार में भी संशोधन हुआ है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सलमान खान (Salman Khan) की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ लंबे समय से रिलीज का इंतजार कर रही है। अब खबर है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सामने स्क्रीनिंग से पहले फिल्म में कुछ बदलाव किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि निर्देशक अपूर्व लाखिया और लेखन टीम ने फिल्म के बदलते मिजाज और शांति पर जोर देने के अनुरूप क्लाइमैक्स को दोबारा लिखा है। इसके साथ ही सलमान के किरदार में भी बदलाव किया गया है।
मिड-डे के मुताबिक, इस हफ्ते सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म की समीक्षा की जानी है। इसी वजह से निर्माताओं ने सलमान अभिनीत फिल्म में ये बदलाव किए हैं। संशोधित क्लाइमैक्स को केवल पारंपरिक युद्ध-नाटक के तौर पर खत्म करने के बजाय सुलह और शांति पर जोर देने के अनुरूप तैयार किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के संशोधित संस्करण को पिछले हफ्ते सूचना और प्रसारण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) मिल चुका है। अब फिल्म सेंसर बोर्ड के पास पहुंच गई है। निर्माता फिलहाल इसकी स्क्रीनिंग की तारीख का इंतजार कर रहे हैं।
बता दें कि गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था। बाद में इसका नाम बदलकर ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) मुख्य किरदार में हैं।
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर की तबीयत बिगड़ने की चर्चा के बीच उनकी टीम ने बयान जारी किया है। टीम ने बताया कि काजी बुखार से जूझ रहे हैं और शो में हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
रियलिटी शो (Reality Show) ‘बिग बॉस 20’ में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की तबीयत को लेकर चर्चा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि उन्होंने सलमान खान (Salman Khan) का शो अस्थायी रूप से छोड़ दिया है और इसकी वजह स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत है। बिग बॉस 24X7 नाम के एक एक्स पोस्ट में काजी के डेंगू से पीड़ित होने का दावा किया गया था।
अब काजी की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उनकी हालिया स्थिति की जानकारी दी है। टीम ने बताया कि काजी पिछले कुछ दिनों से ‘बिग बॉस 20’ में बुखार से जूझ रहे हैं। टीम ने कहा कि हाल ही में काजी को थोड़ी कमजोरी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। टीम के मुताबिक, काजी अभी भी शो में हैं और उनकी सेहत को लेकर टीम लगातार संपर्क में है।
❤️ A HEARTFELT UPDATE FOR THE QAZI FAMILY ❤️ Our Rockstar Qazi has been dealing with fever for the past few days inside the Bigg Boss house and has been taking some much-needed rest whenever he gets the chance. Recently, he was feeling a little low on energy and was taken to the medical room, where he was examined by the doctor. He continues to be inside the Bigg Boss house, and we remain in touch with the BB team regarding his well-being. Even while taking it a little easy, Qazi continues to participate, entertain everyone and bring his infectious positivity to the house. That’s our Rockstar! ❤️ We request everyone to stay calm, keep faith and continue showering Qazi with your love, prayers and positive energy. 🙏❤️ We’ll keep you updated, and once he’s feeling completely back to himself, we know our most energetic Rockstar will be back with his full aura and unstoppable energy! 🔥 Until then, keep supporting him and keep the love coming. ❤️ REST. RECOVER. AND ROAR BACK, ROCKSTAR! 🦁🔥 We’re all with you -Team Qazi. ❤️ #Qazi #QaziTouqeer #BiggBoss20 #bb20
— Qazi Touqeer (@qazitouqeerr) October 6, 2026
टीम ने यह भी बताया कि आराम करते हुए भी काजी शो में हिस्सा ले रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। साथ ही, फैंस से शांत रहने, विश्वास बनाए रखने और काजी के लिए प्यार, प्रार्थना और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की अपील की गई है।
टीम ने कहा कि पूरी तरह ठीक होने के बाद काजी अपने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ वापसी करेंगे। तब तक फैंस से उनका समर्थन जारी रखने की अपील की गई है। ‘बिग बॉस 20’ जियोहॉटस्टार (JioHotstar) और कलर्स टीवी (Colors TV) पर प्रसारित होता है।
‘बिग बॉस 20’ में मिड-वीक एविक्शन की खबर सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, माही विज, उदिति सिंह और यंग डीएसए के फैसले के बाद रीति तिवारी बेघर हुई हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) को एक महीना पूरा होने जा रहा है। जहां दर्शक शो में वाइल्ड कार्ड (Wild Card) प्रतियोगी के आने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं निर्माताओं ने मिड-वीक एविक्शन (Mid-Week Eviction) के ट्विस्ट से सबको हैरान कर दिया है।
इंडिया फोरम्स (India Forums) के मुताबिक, इस हफ्ते की कप्तानी के दावेदारों को बिग बॉस से एक खास पावर मिली थी। इसका असर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) की बेटी रीति तिवारी (Reeti Tiwari) पर पड़ा और उनके शो से बाहर होने की खबर है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह ट्विस्ट तब आया जब बिग बॉस ने कप्तानी के दावेदार माही विज (Mahhi Vij), उदिति सिंह (Uditi Singh) और यंग डीएसए (Young DSA) को गुप्त कमरे में बुलाया। उन्हें पावर दी गई कि वे आपसी सहमति से किसी एक सदस्य का जीवनदान छीन सकते हैं।
खबरों के अनुसार, तीनों ने मिलकर रीति का नाम लिया, जिनके पास पहले से सिर्फ एक जीवनदान बचा था। इसके बाद उनके फैसले से रीति के शो से बाहर होने की खबर सामने आई है। हालांकि, ‘बिग बॉस 20’ से रीति के मिड-वीक एविक्शन की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है तो देखना होगा कि माही, उदिति और यंग के इस फैसले पर घर के बाकी सदस्यों की क्या प्रतिक्रिया होती है।
इससे पहले मौजूदा कप्तान गुल्लू (Gullu) ने कनिका मान (Kanika Mann) और उदिति का छीना गया जीवनदान वापस किया था। बता दें कि सलमान खान की मेजबानी वाला यह शो हर रोज कलर्स टीवी (Colors TV) और जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर प्रसारित होता है।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन के घुटने में चोट लग गई। उन्होंने बताया कि चोट के कारण खड़े होने में दिक्कत हो रही है, हालांकि स्थिति गंभीर नहीं है।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) का सीजन 18 दर्शकों को पसंद आ रहा है। हालिया एपिसोड में अभिनेता ने बताया कि शो की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें खड़े होने में दिक्कत हो रही है।
अमिताभ ने बताया कि आमतौर पर वह मंच पर खड़े होकर अपना मशहूर शुरुआती मोनोलॉग (Monologue) देते हैं, लेकिन चोट के कारण इस बार उन्हें बैठकर शो की शुरुआत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, “आमतौर पर मैं अपना मोनोलॉग बीच में खड़े होकर देता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लग गई है। कल शूटिंग के दौरान मैं फिसल गया और गिर गया, जिससे मेरे घुटने में चोट आ गई।”
बिग बी ने बताया कि वह बैठकर अपना मोनोलॉग दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें खड़े होने में थोड़ी दिक्कत हो रही है। हालांकि, उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि चोट गंभीर नहीं है और वह जल्द ठीक हो जाएंगे।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ भारत का लोकप्रिय क्विज शो है, जिसे अमिताभ पिछले 26 साल से होस्ट करते आ रहे हैं। फिलहाल शो का 18वां सीजन प्रसारित हो रहा है। यह ब्रिटिश गेम शो ‘हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ (Who Wants to Be a Millionaire?) का आधिकारिक हिंदी रूपांतरण है।
हाल ही में इसका मराठी रूपांतरण ‘कोण होणार करोडपती’ भी शुरू हुआ है, जिसे माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) होस्ट कर रही हैं। इसके अलावा अमिताभ को प्रभास (Prabhas) की फिल्म ‘कल्कि 2’ (Kalki 2) में देखा जाएगा।
फिक्की फ्रेम्स 2026 में रुपाली गांगुली ने पिता और फिल्ममेकर अनिल गांगुली के आर्थिक संघर्षों को याद किया। उन्होंने बताया कि ‘अनुपमा’ की सफलता से मुंबई में घर खरीदने का सपना पूरा हुआ।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अभिनेत्री रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपने परिवार की आर्थिक परेशानियों और दिवंगत पिता व फिल्ममेकर अनिल गांगुली (Anil Ganguly) के मुंबई में अपना घर बनाने के लंबे समय से चले आ रहे सपने को याद करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने आज मुंबई में आयोजित फिक्की फ्रेम्स 2026 (FICCI Frames 2026) में परिवार के मुश्किल दौर के बारे में बात की।
रुपाली ने बताया कि फिल्म निर्माण के करियर के दौरान उनके पिता को कई मुश्किल आर्थिक फैसले लेने पड़े थे। उन्होंने कहा कि उस दौर में कॉरपोरेट फिल्म निर्माण व्यवस्था से बाहर काम करने वाले फिल्मकारों को अपनी फिल्मों के लिए पैसे जुटाने के लिए कभी-कभी अपना घर तक बेचना पड़ता था। उनका परिवार भी ऐसे ही मुश्किल दौर से गुजरा और आखिरकार उनकी संपत्ति चली गई।
रुपाली ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे पिता फिल्ममेकर थे। उस समय जो लोग कॉरपोरेट फिल्म निर्माण से जुड़े नहीं थे, वे घर बेचकर फिल्में बनाते थे। एक समय ऐसा आया जब हमने अपना सब कुछ खो दिया। मेरे पिता का एक ही सपना था कि मुंबई में अपना घर बनाएं।”
View this post on Instagram
अभिनेत्री ने फिल्मकार की बेटी के रूप में बड़े होने और इससे जुड़ी धारणाओं पर भी बात की। उन्होंने माना कि उन्हें ‘नेपो किड’ (Nepo Kid) कहा जाता था, लेकिन वह अपने लिए भी कुछ बनाना चाहती थीं और साथ ही अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती थीं।
रुपाली ने कहा, “मैं एक सामान्य नेपो किड थी, एक बड़े फिल्ममेकर की बेटी। लेकिन मेरे पिता का यही एक सपना था, जिसे मैं पूरा करना चाहती थी। ‘अनुपमा’ (Anupamaa) हुआ और मैंने अपना पहला घर खरीदा।” रुपाली गांगुली के अनुसार, ‘अनुपमा’ की सफलता ने उन्हें अपने पिता के उस सपने को पूरा करने का मौका दिया, जिसे उन्होंने लंबे समय तक संजोकर रखा था।
नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर लंबी रफ्तार जारी रखी है। 52वें दिन फिल्म ने 9 करोड़ रुपये कमाए और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 401.20 करोड़ पहुंचा।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी लंबी दौड़ जारी रखी है। फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी और पहले दो हफ्तों में इसका इंडिया नेट कलेक्शन (India Net Collection) करीब 1.48 करोड़ रुपये ही रहा। हालांकि, तीसरे हफ्ते से वर्ड ऑफ माउथ (Word of Mouth) के चलते फिल्म की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली।
इसके बाद चौथे, पांचवें और छठे हफ्ते में फिल्म के कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, रिलीज के 52वें दिन फिल्म ने भारत में 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
4,387 शोज के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 307.03 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि इंडिया ग्रॉस (India Gross) 362.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ओवरसीज मार्केट (Overseas Market) से 38.50 करोड़ रुपये की कमाई जुड़ने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस (Worldwide Gross) कलेक्शन 401.20 करोड़ रुपये हो गया है।
खास बात यह है कि 52वें दिन फिल्म की कमाई पिछले दिन के मुकाबले 38.5 फीसदी ज्यादा रही। बॉक्स ऑफिस पर इतने लंबे समय तक कमाई जारी रहना फिल्म की लगातार पकड़ को दिखाता है।
जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। जुबिन नौटियाल पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी ने 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के शुभ दिन बेटे को जन्म दिया। सिंगर ने बॉम्बे टाइम्स (Bombay Times) से बातचीत में इस खुशखबरी की पुष्टि की है।
जुबिन ने बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और अब घर लौट चुके हैं। बेटे के जन्म के बाद नौटियाल परिवार में जश्न का माहौल है। परिवार के लोग नन्हे मेहमान के साथ समय बिता रहे हैं, वहीं फैंस भी सिंगर को लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
बेटे के नाम को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। जुबिन ने बताया कि उन्होंने फिलहाल बच्चे का नाम तय नहीं किया है और वह उसके साथ खूबसूरत पलों को जीने पर ध्यान दे रहे हैं। फैंस ने भी सिंगर से बेटे की झलक दिखाने की अपील की है।
जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ (Personal Life) को काफी प्राइवेट रखते हैं। उन्होंने अपनी शादी की खबर भी सार्वजनिक नहीं की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त से शादी की है। इसी साल अप्रैल के मध्य में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे उनकी शादी की तस्वीर बताया गया था।
जुबिन नौटियाल बॉलीवुड (Bollywood) के लोकप्रिय सिंगर्स में शामिल हैं। उन्होंने रातां लंबियां, तुझे कितना चाहने लगे हम, काबिल हूं, लो सफर और जिंदगी कुछ तो बता जैसे कई हिट गाने गाए हैं। उनकी आवाज को म्यूजिक लवर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है।
जुबिन का दिसंबर में यूके टूर (UK Tour) भी होना है। ऐसे में उन्हें बेटे से दूर रहना पड़ेगा। इसको लेकर वह अभी से भावुक हैं। जुबिन ने कहा कि टूर के दौरान बच्चे से दूर रहना मुश्किल होगा, इसलिए फिलहाल वह बेटे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिता रहे हैं। उन्होंने इस एहसास को शानदार बताया।
बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने लव गिल से बातचीत के दौरान निरहुआ के साथ अपनी दोस्ती, बॉन्डिंग और शादी को लेकर होने वाली बातचीत का जिक्र किया।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की चर्चित ऑनस्क्रीन जोड़ियों में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) का नाम शामिल है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और दर्शकों के बीच उनकी जोड़ी को पसंद किया जाता है। पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री (Chemistry) को देखते हुए उनके रिश्ते को लेकर भी कई बार चर्चाएं सामने आती रही हैं। हालांकि, आम्रपाली और निरहुआ दोनों अपने रिश्ते को दोस्ती बताते आए हैं।
अब बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के हालिया एपिसोड में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ अपनी बॉन्डिंग और शादी को लेकर बातचीत की। कंटेस्टेंट लव गिल (Love Gill) से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद से ही दोनों की दोस्ती है।
आम्रपाली दुबे ने साल 2014 में फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी (Nirahua Hindustani) से भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ दिनेश लाल यादव नजर आए थे। अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए आम्रपाली ने कहा कि दोनों के बीच रिश्ता इतना सहज है कि कई बार बिना कुछ कहे भी एक-दूसरे की बात समझ लेते हैं।
अभिनेत्री ने बताया कि वह सिर्फ निरहुआ को देखकर भी अपनी बात समझा सकती हैं और वह तुरंत हंसने लगते हैं। उनके मुताबिक, ऐसी दोस्ती बिल्कुल सहज और बिना किसी बनावट के होती है।
आम्रपाली दुबे ने यह भी कहा कि लोग अक्सर दोनों को डेट करने वाला समझते हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि निरहुआ उन्हें लगातार किसी से शादी करने के लिए समझाते रहते हैं। आम्रपाली के मुताबिक, निरहुआ को लगता है कि शादी करना आसान फैसला है, जबकि महिलाओं के लिए शादी के बाद कई चीजों को पीछे छोड़ने का सवाल भी जुड़ा होता है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म द वन ने पहले दिन भारत में करीब 8 करोड़ रुपये कमाए और कमजोर समीक्षाओं के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर बेहतर शुरुआत दर्ज की।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) की फिल्म द वन (The One) ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन कई हालिया फिल्मों की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया है। इनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हैवान (Haivaan) और सनी देओल (Sunny Deol) की बंटवारा 1947 (Bantwara 1947) भी शामिल हैं।
एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले से ही चर्चा थी। हालांकि दर्शकों और समीक्षकों की तरफ से फिल्म को खास प्रतिक्रिया नहीं मिली, लेकिन टिकट खिड़की पर इसकी शुरुआत बेहतर रही।
सैकनिल्क (Sacnilk) के आंकड़ों के अनुसार, द वन ने भारत में पहले दिन करीब 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अपनी ओपनिंग के साथ फिल्म ने वाइब (Vibe) की 2.25 करोड़ रुपये, दायरा (Daayra) की 1.16 करोड़ रुपये, हैवान की 3 करोड़ रुपये और बंटवारा 1947 की 5.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया। इसके अलावा फिल्म ने हालिया रिलीज कुल 33 फिल्मों को भी पछाड़ दिया।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। वहीं सुनील ग्रोवर (Sunil Grover), श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari), अनूप सोनी (Anup Soni) और मनीष पॉल (Maniesh Paul) सहायक भूमिकाओं में नजर आए हैं।
द वन की कहानी ऋषि के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया है। ऋषि अपनी पुश्तैनी जमीन बेचने के लिए पत्नी ममता के साथ बिहार स्थित अपने पैतृक गांव लौटता है। ममता का किरदार तमन्ना भाटिया ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा (Deepak Kumar Mishra) और अरुणाभ कुमार (Arunabh Kumar) ने किया है, जबकि एकता कपूर (Ektaa Kapoor) इसकी निर्माता हैं।
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार प्रोमो में सलमान खान रीति तिवारी और उनकी टीम पर भड़कते नजर आए। उन्होंने डिस के दौरान गाली देने पर जमकर फटकार लगाई।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) इस वक्त काफी चर्चा में है। घर का माहौल लगातार गरमाया हुआ है और अब दर्शकों को वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) का इंतजार है। इस दौरान सलमान पूरे हफ्ते हुए विवादों और कंटेस्टेंट्स के बर्ताव पर बात करते हैं।
इस हफ्ते के वीकेंड का वार का प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान खान रीति तिवारी (Reeti Tiwari) और उनकी टीम पर जमकर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो में सलमान रीति के डिस (Diss) को लेकर सवाल उठाते हैं और इसे अब तक का सबसे बेकार डिस बताते हैं।
🚨 Weekend Ka Vaar Promo: Salman Khan BASHED Rhiti Tiwari badly for her abusive remarks on Uditi and being Insecure of Qazi pic.twitter.com/HxV2NTaHsi
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 25, 2026
दरअसल, हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) में यंग और काजी की टीम के बीच मुकाबला हुआ था। दोनों टीमों को एक-दूसरे के कंटेस्टेंट्स का डिस करना था, यानी उनकी आलोचना करनी थी। इसी दौरान रीति तिवारी ने गाली का इस्तेमाल किया। प्रोमो में सलमान इस बात को लेकर रीति की टीम को भी घेरते नजर आए, क्योंकि टीम के सदस्य उन्हें रोकने के बजाय बढ़ावा देते दिखे।
सलमान ने कहा कि किसी को यह महसूस नहीं हुआ कि बात डिसरिस्पेक्ट (Disrespect) की सीमा पार कर गई है। उन्होंने कहा कि टीम के लोग रीति को चढ़ा रहे थे और वह भी उसी तरह आगे बढ़ रही थीं।
इसके बाद सलमान ने आसिफ खान (Asif Khan) से भी सवाल किया। उन्होंने गुस्से में पूछा कि उनकी अक्ल कहां गई। सलमान ने आसिफ से यह भी पूछा कि अगर यही डिस उनकी बहन के खिलाफ होता और कोई दूसरा ऐसा करता, तो क्या वह उसे करने देते?
बिग बॉस 20 के कैप्टेंसी टास्क में आसिफ खान को लेकर घरवालों के बीच बहस हुई। गुल्लू से उनकी तीखी नोकझोंक हुई, जबकि माही विज ने भी उनकी बातों पर असहमति जताई।
by
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के लेटेस्ट एपिसोड (Latest Episode) में कैप्टेंसी टास्क (Captaincy Task) हुआ। इस दौरान घरवालों ने बताया कि वे आसिफ खान (Asif Khan) को घर का नया कैप्टेन क्यों नहीं बनाना चाहते। टास्क के दौरान आसिफ की मर्दानगी को लेकर भी चर्चा हुई और गुल्लू (Gullu) से उनकी तीखी बहस देखने को मिली।
गुल्लू ने आसिफ पर निशाना साधते हुए कहा, “मुझे लगता है कि आप सामने जितने अच्छे बनते हैं, पीठ-पीछे आपका बर्ताव उतना ही बदल जाता है।” इस पर आसिफ ने अपनी दाढ़ी को लेकर सफाई दी। उन्होंने कहा, “आपने कहा कि तीनों (स्काउट, यंग डीएसए और आसिफ खान) ने दाढ़ी एक जैसी बना ली। हम क्या राजस्थान से आते हैं? हमारे यहां मर्दों की पहचान ही दाढ़ी है और मूंछ मुंडवाने वालों को हम मर्द नहीं मानते, इसलिए दाढ़ी ऐसी है।”
वहीं, माही विज (Mahhi Vij) ने भी आसिफ की बात पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि वह आसिफ को कैप्टेन नहीं बनाना चाहती हैं। इसकी वजह बताते हुए माही ने कहा, “इन्होंने कहा कि असली मर्द ऐसे होते हैं। असली मर्द बिल्कुल भी ऐसे नहीं होते हैं।”
माही ने आगे कहा कि उन्हें पहले हफ्ते लगा था कि आसिफ में कुछ बात है, लेकिन अब उन्हें उनमें कोई बात नजर नहीं आती। उन्होंने कहा, “असली मर्द परिवार को जोड़कर रखता है। मर्द ऐसा नहीं करते। रियल मर्द रियल मर्द होते हैं। सबको बांधकर रखते हैं।” माही ने यह भी कहा कि किसी एक इंसान को अचानक साइडलाइन नहीं किया जाता कि अब सभी लोग मिलकर उससे बात नहीं करेंगे। कैप्टेंसी टास्क के दौरान इसी मुद्दे को लेकर घर में बहस देखने को मिली।