होम / टेलिस्कोप / लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा, पवन कल्याण से होगा मुकाबला

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा, पवन कल्याण से होगा मुकाबला

राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट करके राजनीति में आने का ऐलान किया। फिल्म निर्देशक ने लिखा, मैंने ये फैसला अचानक लिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रंगीला, सत्या, सरकार, कंपनी और रक्त चरित्र जैसी शानदार फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन करने वाले फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अब राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि वह साल 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

राम गोपाल वर्मा ने बताया है कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव में आंध्र प्रदेश से चुनाव लड़ेंगे। राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट करके राजनीति में आने का ऐलान किया। फिल्म निर्देशक ने लिखा, 'मैंने ये फैसला अचानक लिया है। आप सभी को बताते हुए मुझे खुशी हो रही है कि मैं पीथापुरम से लोकसभा चुनाव लडूंगा।' आंध्र प्रदेश की पीथापुरम सीट से टॉलीवुड एक्टर और जेएसएफ चीफ पवन कल्याण भी चुनाव लड़ेंगे।

ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री के इन दो दिग्गजों के बीच का मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। बता दें कि पिछले साल राम गोपाल अपनी फिल्न व्‍यूहम को लेकर काफी सुर्खियों में थे। यह फिल्म आंध्र प्रदेश की पॉलिटिक्स पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर काफी विरोध भी हुआ था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को हाईकोर्ट से राहत : सख्त चेतावनी भी दी

कर्नाटक हाई कोर्ट ने ‘कांतारा’ विवाद में रणवीर सिंह को अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने सरकार को दंडात्मक कार्रवाई से रोका, लेकिन अभिनेता को धार्मिक भावनाओं पर टिप्पणी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी।

1 hour ago

जेल से रिहा होते ही काम पर लौटे राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में रिहा हुए राजपाल यादव ने मुंबई लौटते ही ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग शुरू कर दी है। भतीजी की शादी के बाद वह काम में जुट गए हैं। 28 फरवरी को प्रेस वार्ता संभव है।

1 day ago

‘लोका चैप्टर 2’ पर बड़ा अपडेट: कल्याणी प्रियदर्शन ने की वापसी की पुष्टि

अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन ने पुष्टि की है कि वह ‘लोका चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2026 से शुरू हो सकती है। पहले भाग की सफलता के बाद फैंस सीक्वल को लेकर उत्साहित हैं।

6 days ago

ब्लड कैंसर से जंग हार गईं अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे: 60 वर्ष की उम्र में निधन

मराठी और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे का 60 वर्ष की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हो गया। उन्होंने टीवी और वेब सीरीज में अपने मजबूत सपोर्टिंग किरदारों से खास पहचान बनाई थी।

1 week ago

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को जमानत: जमा किए 2.5 करोड़ रुपये

दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेता राजपाल यादव को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 2.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद अंतरिम जमानत दी है। अदालत ने तय समय में भुगतान की शर्त रखी थी।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

22 hours ago

मीमांसा मलिक ने किया ‘Decode’, सुधीर चौधरी की गैरमौजूदगी ने दर्शकों को चौंकाया

लोगों को यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि सुधीर चौधरी आज शो में क्यों नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह मीमांसा मलिक को होस्टिंग की जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।

1 hour ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

23 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

23 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

23 hours ago