होम / सोशल मीडिया / क्या रक्षामंत्री की बेटी फौज में है, जानें इसकी सच्चाई...

क्या रक्षामंत्री की बेटी फौज में है, जानें इसकी सच्चाई...

सोशल मीडिया के दौर में कोई भी खबर सामने आते ही सच...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

आजकल सोशल मीडिया का दौर है। ऐसे में कोई भी खबर सामने आते ही सच जाने बिना देखते ही देखते यह वायरल हो जाती है और तमाम लोगों तक पहुंच जाती है। खबरों की सत्यता जाने बिना इस तरह वायरल होने को लेकर सोशल मीडिया की विश्वसनीयता पर भी समय-समय पर सवाल उठते रहते हैं।

एक बार फिर इस तरह का एक और मामला सामने आया है, जिसमें फिर सोशल मीडिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, 30 दिसंबर को फेसबुक ग्रुप में एक फोटो शेयर की गई थी जिसमें रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण के बगल में सेना की वर्दी में एक महिला अफसर खड़ी दिखाई दे रही थी। इस तस्वीर के साथ ये दावा किया जा रहा था कि निर्मला सीतारमण के साथ दिख रही महिला अफ़सर उनकी बेटी है और वो भारतीय फ़ौज में कार्यरत है।

इस फोटो को तमाम लोगों ने लाइक और शेयर किया था। फ़ेसबुक और ट्विटर पर सैकड़ों लोगों ने इसे 'गर्व की बात' बताते हुए लिखा था कि रक्षा मंत्री की तरह भारत के अन्य नेताओं को भी अपने बच्चों को देश की सेवा में लगाना चाहिए। लेकिन अब भारतीय सेना के दावे के साथ ही इस खबर की ‘सच्चाई’ से पर्दा उठ गया है। सेना की ओर से कहा गया है कि निर्मला सीतारमण के साथ खड़ीं महिला अफ़सर उनकी बेटी नहीं  है।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से बताया गया है कि ये निर्मला सीतारमण की बेटी नहीं, बल्कि भारतीय सेना की अफसर हैं, जिन्हें रक्षा मंत्री की नवंबर में अरुणाचल प्रदेश के हुलियांग की आधिकारिक यात्रा पर संपर्क अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया गया था।

 

बताया जाता है कि इस महिला अधिकारी का नाम निकिता वेरैय्या है। निकिता की फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल के अनुसार वो कर्नाटक के मैंगलोर शहर से हैं और भारतीय फ़ौज में कार्यरत हैं। निकिता ने केंद्रीय विद्यालय मैंगलोर से पढ़ाई की है। सेना में शामिल होने से पहले निकिता इंग्लिश टीचर थीं।


टैग्स फेक न्यूज निर्मला सीतारमण
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

12 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

12 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

12 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

9 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago