होम / सोशल मीडिया / पत्रकारों के निशाने पर आए अनुपम खेर

पत्रकारों के निशाने पर आए अनुपम खेर

राष्ट्रवाद और देशद्रोह जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने वाले अभिनेता अनुपम खेर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

राष्ट्रवाद और देशद्रोह जैसे मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखने वाले अभिनेता अनुपम खेर पर सवालों की बौछार हो रही है। सवाल दागने वालों में आम नागरिकों के साथ-साथ पत्रकार भी शामिल हैं, लेकिन खेर फ़िलहाल खामोश हैं।

दरअसल, अनुपम खेर की फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पाकिस्तान में भी रिलीज़ हो चुकी है। इसकी जानकारी उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से दी। अपने ट्वीट में उन्होंने पड़ोसी मुल्क के उन सिनेमाघरों के नाम भी बताए, जहां फिल्म दिखाई जा रही है। इसके बाद से ही अनुपम ट्विटर यूजर्स के निशाने पर हैं। कुछ लोगों ने सीधे तौर पर उन्हें कठघरे में खड़ा किया है तो कुछ ने अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हें घेरने की कोशिश की है। इसी कड़ी में ‘नवभारत टाइम्स’ के पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा ने भी अभिनेता की कथनी-करनी पर सवाल उठाये हैं।

 

मिश्रा ने अनुपम खेर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है, ‘अपने धंधे के लिए फ़िल्म लेकर पाकिस्तान चले गए और कोई मुंह से पाकिस्तान शब्द भी बोले तो इनके लिए देशद्रोही। अद्भुत है हिप्पोक्रेसी। जय हो।’ मिश्रा के इस ट्वीट को अब तक 865 बार रीट्वीट किया जा चुका है और दो हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

खास बात यह है कि मिश्रा के इस जवाब को अधिकांश यूजर्स ने सराहा है। वैसे, वो महज एक ट्वीट तक ही सीमित नहीं रहे, उन्होंने ज्यादा घातक शाब्दिक बाणों से लैस एक दूसरा ट्वीट भी खेर पर दागा।

 

अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘यही अनुपम खेर पाकिस्तानी कलाकार के भारत में आने के खिलाफ टीवी डिबेट में भाग लेकर देशभक्ति का प्रमाण पत्र देते थे। परसों सीमा पर मेजर शहीद हुआ है और ये कुछ पैसों के लिए चले गए पाकिस्तान। छद्म राष्ट्रवाद का यह असल चेहरा है। भगत सिंह पैदा हो, लेकिन पड़ोसी के यहां। हिप्पोक्रेसी।’ पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा के इस ट्वीट का समर्थन करते हुए यूजर्स अनुपम खेर की देशभक्ति पर ही सवाल उठा रहे हैं।

‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के इस पाकिस्तान प्रेम पर आकाश बनर्जी ने भी अपने अंदाज़ में तंज कसा है। आकाश ‘द देशभक्त’ नाम से वेब सीरीज चलाते हैं, जिसमें वह राजनीतिक मसलों पर कटाक्ष करते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो दरअसल अनुपम खेर के ट्वीट के स्नैपशॉट हैं। खेर का हालिया ट्वीट अपनी फिल्म के पाकिस्तान में रिलीज़ होने के संबंध में है और दूसरा 2016 का है, जब उन्हें पाकिस्तान ने वीजा देने से इनकार कर दिया था। आकाश ने इन्हीं दोनों को आधार बनाकर खेर को निशाना बनाया है।

उन्होंने लिखा है ‘अनुपम खेर ने 3 साल का चैलेंज स्वीकारा। 2016– कश्मीरी पंडित पाकिस्तान के आतंकी गठजोड़ को उजागर करने जा रहा है। 2019– कश्मीरी पंडित पाकिस्तान में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने जा रहा है’। आकाश बनर्जी के इस ट्वीट को पत्रकार रोहिणी सिंह ने भी रीट्वीट किया है।


टैग्स अनुपम खेर द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago