होम / सोशल मीडिया / LGBT समुदाय के लिए लॉन्च हुआ म्यूजिक विडियो ‘बंद कमरा’

LGBT समुदाय के लिए लॉन्च हुआ म्यूजिक विडियो ‘बंद कमरा’

6 सितम्बर 2018 की सुबह तक भारत में समलैंगिकता को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

6 सितम्बर 2018 की सुबह तक भारत में समलैंगिकता को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 377 के तहत अपराध माना जाता था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट की पांच-सदस्यीय संविधान पीठ ने अपने ऐतिहासिक फैसले में इसे अपराध के दायरे से बाहर कर दिया, जिसके बाद से अब दो वयस्क पुरुषों अथवा दो वयस्क महिलाओं द्वारा आपसी सहमति से आपस में यौन संबंध स्थापित करना इस धारा के तहत अपराध नहीं कहा जा सकेगा।

फैसले के बाद पूरे हिन्दुस्तान में LGBTसमुदाय के लोग जश्न से सराबोर हो गए और इसी बीच राय साहब मोशन पिक्चर्स (Rai Sahab Motion Pictures) ने रिलीज किया एक म्यूजिक विडियो ‘बंद कमरा’, जो दर्शाता है कि सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले से पहले हिन्दुस्तान में इस समुदाय के लोगो पर क्या तंज कसे जाते थे? इन्हें बहुत सी सामाजिक मुसीबतों का सामना करना पड़ता था?  

इस विडियो में रैप किया है जाने माने रैपर अभिषेक सोनपालिया (ABHI उर्फ़ रैपर वुल्फ) ने।जो रैपिंग की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।संगीत दिया है एक्सप्रोनिक सुमित ने।कला का प्रदर्शन किया है आकांक्षा तिवारी,वार्षिक सूद और अदिति सिंह ने।  इसके निर्माता हैं अभिषेक सोनपालिया, अनन्त राय और सौरभ शर्मा।

बंद कमरा म्यूजिक विडियो के निर्देशक अनन्त राय का कहना है ‘यह गाना हमने तीन महीने पहले ही बना लिया था और बस इस ऐतिहासिक फैसले का इंतज़ार कर रहे थे क्योंकि हिन्दुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है जहां हर समुदाय को आजादी के साथ रहने की आजादी है, तो फिर LGBTसमुदाय को क्यों नहीं।  मैं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसला का सम्मान करता हूं।’

वहीं, बंद कमरा म्यूजिक विडियो के रैपर और निर्माता अभिषेक सोनपालिया का कहना है ‘म्यूजिक एक ऐसी भाषा है जो आजादी के सही मायने बताती है और यही कारण था कि मैंने ये गाना लिखा और एक्सप्रोनिक सुमित की मदद से गाने को संगीत से सजाया सवारा।मैं धन्यवाद करना चाहूंगा Rai Sahab Motion Pictures की पूरी टीम का इस अथक प्रयास में हमारा साथ देने के लिए।’

यहां देखें विडियो:

 

 


टैग्स एलजीबीटी बंद कमरा
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago