होम / सोशल मीडिया / योगी आदित्यनाथ धर्म और विकास दोनों का संदेश दे रहे : दीपक चौरसिया
योगी आदित्यनाथ धर्म और विकास दोनों का संदेश दे रहे : दीपक चौरसिया
महाकुंभ के इन आंकड़ों को देख ही नहीं पा रहे हैं कि महाकुंभ में देश के सबसे बड़े कमाऊ कार्यक्रम आईपीएल की तुलना में 10 गुना ज्यादा कमाई होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
महाकुंभ में बुधवार को हुई योगी कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्ताव पास किए गए। वाराणसी, प्रयागराज समेत सात जिलों को धार्मिक क्षेत्र की मंजूरी मिली है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट कर कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ धर्म और विकास दोनों का संदेश दे रहे हैं।
उन्होंने एक्स पर लिखा, जो लोग कहते हैं कि महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों पर सरकारी पैसा खर्च नहीं किया जाना चाहिए। वो शायद महाकुंभ के इन आंकड़ों को देख ही नहीं पा रहे हैं कि महाकुंभ में देश के सबसे बड़े कमाऊ कार्यक्रम IPL की तुलना में 10 गुना ज्यादा कमाई होगी।
वो लोग ये भी भूल जाते हैं कि जब महाकुंभ आया है तो विकास लाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कैबिनेट के साथ महाकुंभ में डुबकी लगाई और कई विकास योजनाओं का ऐलान किया जिससे उस क्षेत्र की सूरत आने वाले सालों में पूरी बदल जाएगी। प्रयागराज में नया और बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा जिसमें गंगा पर एक पुल भी शामिल है
इसके अलावा वाराणसी, प्रयागराज समेत 7 जिलों के धार्मिक क्षेत्र को मंजूरी दे दी गई है। प्रयागराज वाराणसी और आगरा में मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मुरादाबाद में 10 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव भी पास हुआ है। योगी आदित्यनाथ धार्मिक कार्यक्रम और विकास का एक ऐसा संदेश और संकेत दे रहे हैं जो उनके गवर्नेंस को भी परिभाषित करता है।
जो लोग कहते हैं कि महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों पर सरकारी पैसा खर्च नहीं किया जाना चाहिए, वो शायद महाकुंभ के इन आंकड़ों को देख ही नहीं पा रहे हैं कि महाकुंभ में देश के सबसे बड़े कमाऊ कार्यक्रम IPL की तुलना में 10 गुना ज्यादा कमाई होगी. वो लोग ये भी भूल जाते हैं कि जब महाकुंभ आया…
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) January 22, 2025
टैग्स