होम / सोशल मीडिया / रक्तरंजित आतंक का आका बने पाकिस्तान पर प्रतिबंध क्यों नहीं ? - प्रणव सिरोही
रक्तरंजित आतंक का आका बने पाकिस्तान पर प्रतिबंध क्यों नहीं ? - प्रणव सिरोही
इसी बीच माना जा रहा है कि भारत की क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं जायेगी और इसका बड़ा कारण बढ़ता आतंकवाद है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
अगले साल फरवरी-मार्च में पाकिस्तान को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन करना है और पीसीबी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है लेकिन अभी तक भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने की पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच माना जा रहा है कि भारत की क्रिकेट टीम पाकिस्तान नहीं जायेगी और इसका बड़ा कारण बढ़ता आतंकवाद है।
इसी बीच पत्रकार प्रणव सिरोही ने एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए बड़ी मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, केवल पाकिस्तान में खेलने का बहिष्कार ही पर्याप्त नहीं होगा ! जब तक पाकिस्तान आतंक पर अंकुश नहीं लगाता, तब तक उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी प्रतिबंधित किया जाए।
जब दक्षिण अफ़्रीका पर नस्लभेद-रंगभेद के चलते बैन लग सकता है तो रक्तरंजित आतंक का आका बने पाकिस्तान पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगाया जा सकता?
आपको बता दे, बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना नहीं है। बीसीसीआई आईसीसी से दुबई या श्रीलंका में मैच आयोजित करने के लिए कहेगा।
केवल पाकिस्तान में खेलने का बहिष्कार ही पर्याप्त नहीं होगा! जब तक पाकिस्तान आतंक पर अंकुश नहीं लगाता, तब तक उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भी प्रतिबंधित किया जाए! जब दक्षिण अफ़्रीका पर नस्लभेद-रंगभेद के चलते बैन लग सकता है तो रक्तरंजित आतंक का आका बने पाकिस्तान पर प्रतिबंध क्यों… https://t.co/YjzsbLAbm9
— Pranav Sirohi (@pranavsirohi) July 11, 2024
टैग्स मीडिया समाचार4मीडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भारत बनाम पाकिस्तान