होम / सोशल मीडिया / जानिए, लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान पर क्यों फूटा अभिषेक उपाध्याय का गुस्सा!

जानिए, लोकसभा सांसद सिमरनजीत सिंह मान पर क्यों फूटा अभिषेक उपाध्याय का गुस्सा!

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च को बड़ा अभियान शुरू किया था और उसके बाद से ही अमृतपाल सिंह भागा-भागा फिर रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा सांसद और शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के मुखिया सिमरजीत सिंह मान ने भगोड़े अमृतपाल सिंह के बचाव में बातें कहीं है। उन्होंने कहा कि अमृतपाल को सरेंडर नहीं करना चाहिए, बल्कि उसे रावी नदी पार करके पाकिस्तान चले जाना चाहिए।

लोकसभा सांसद मान ने कहा, हम 1984 में भी पाकिस्तान गए थे। क्या हम नहीं गए थे? मान ने एक इंटरव्यू में यह बातें कहीं। उन्होंने यह भी कहा कि अमृतपाल को नेपाल जाने की क्या जरूरत है? उन्हें पड़ोसी मुल्क (पाकिस्तान) चले जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद पत्रकार अभिषेक उपाध्याय ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कौन कहता है कि भारत में लोकतंत्र खतरे में है और तानाशाही आ गई? इससे ज्यादा लोकतंत्र और क्या होगा कि लोकतंत्र के चुने हुए नुमाइंदे खुलेआम खालिस्तान और पाकिस्तान की बात करने लगें और लोकतंत्र खतरे में होने का नारा देने वालों के मुंह में अचानक से दही जम जाए।  

दरअसल पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ 18 मार्च को बड़ा अभियान शुरू किया था और उसके बाद से ही अमृतपाल सिंह भागा-भागा फिर रहा है। हाल ही में उसने वीडियो जारी कर कहा था कि वो एक बागी है। माना जा रहा है कि वो जल्द ही कानून की गिरफ्त में होगा।

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स अमृतपाल सिंह सिमरनजीत सिंह अमृतपाल सिंह सरेंडर पंजाब के मुख्यमंत्री पंजाब न्यूज
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दे ब्यूरोक्रेट्स : ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 hour ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी : राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 hour ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

34 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago