होम / सोशल मीडिया / राजस्थान में कौन होगा बीजेपी का सीएम? हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कही ये बड़ी बात

राजस्थान में कौन होगा बीजेपी का सीएम? हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कही ये बड़ी बात

एक तरफ सीएम पद की मजबूत दावेदार वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल मची हुई है तो दूसरी तरफ कई दिग्गजों के नाम पर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। लेकिन अगले मुख्यमंत्री को लेकर बीजेपी में अभी तक मंथन चल रहा है। मुख्यमंत्री को लेकर अभी तक कोई चेहरा साफ नहीं हुआ है। वहीं वसुंधरा राजे भी आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने में जुट गई हैं। सोमवार को 47 विधायकों ने वसुंधरा से मुलाकात की है।

ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि वसुंधरा राजे की जोर आजमाइश के बीच बीजेपी हाईकमान के लिए नया सीएम बनाया जाना आसान नहीं होगा। वसुंधरा राजे भी हाईकमान को पूरी टक्कर देती हुई नजर आएंगी।

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, 'छतीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा का कोई नेता सार्वजनिक तौर पर शक्ति प्रदर्शन नहीं कर रहा है। लेकिन राजस्थान एक ऐसा अकेला राज्य है जहां महारानी वसुंधरा राजे सार्वजनिक तौर पर शक्ति प्रदर्शन कर रही हैं। क्या पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर इस तरह से दबाव बनाया जा सकता है क्या? इस प्रश्न का उत्तर भी मिलने वाला है।'

आपको बता दें कि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि  राजनीतिक अनुभव राजे के पास है और वह अगले लोकसभा चुनाव में पार्टी के काम आ सकता है।

 


टैग्स राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन राजस्थान बीजेपी का अगला मुख्यमंत्री कौन राजस्थान बीजेपी सीएम फेस रेस वसुंधरा राजे सीएम बन सकती वसुंधरा राजे के आलावा कौन है सीएम दावेदार News About राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

11 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

11 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

11 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

12 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago