होम / सोशल मीडिया / नुकसान की बात हो तो लोग अपने खून को भी नहीं बख्शते: दीपक चौरसिया
नुकसान की बात हो तो लोग अपने खून को भी नहीं बख्शते: दीपक चौरसिया
पिछले कुछ समय से आकाश आनंद चुनाव प्रचार से दूर रह रहे थे। एक चुनावी जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। लोकसभा चुनावों के बीच मायावती ने बड़ा और अहम फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को नेशनल को-ओर्डिनेटर के पद से हटा दिया है।
इसी के साथ बसपा सुप्रीमो ने आकाश आनंद को अपने उत्तराधिकारी की जिम्मेदारियों से भी मुक्त कर दिया है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, 'जब बात वोट के नुकसान पर आ जाए तो लोग अपने खून को भी नहीं बख्शते। मायावती ने आज अपने ही भतीजे आकाश आनंद को अपनी पार्टी के पद से हटा दिया। आकाश टीवी पर चेहरे चमका रहे थे। बयान देते वक्त वो इतना उल्टा बोल गये कि अपने ही ख़िलाफ़ FIR भी करवा बैठे।'
आपको बता दें कि एक चुनावी जनसभा के दौरान आकाश आनंद ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसको लेकर उनपर केस भी दर्ज हुआ था। तभी से आकाश आनंद चुनाव प्रचार में नहीं दिख रहे थे ,उनकी चुनावी जनसभाएं भी रद कर दी गई थीं।
जब बात वोट के नुक़सान पर आ जाये तो लोग अपने खून को भी नहीं बख्शते। मायावती ने आज अपने ही भतीजे आकाश आनंद को अपनी पार्टी के पद से हटा दिया। #MediaSavy आकाश टीवी पर चेहरे चमका रहे थे। बयान देते वक्त वो इतना उल्टा बोल गये कि अपने ही ख़िलाफ़ FIR भी करवा बैठे। आपको बता दें मायावती ने…
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) May 7, 2024
टैग्स मायावती आकाश आनंद आकाश आनंद बसपा कॉर्डिनेटर