होम / सोशल मीडिया / दिल्ली पुलिस को मिला नोटिस तो बोले राजदीप सरदेसाई, बृजभूषण शरण सिंह में ऐसा क्या खास?

दिल्ली पुलिस को मिला नोटिस तो बोले राजदीप सरदेसाई, बृजभूषण शरण सिंह में ऐसा क्या खास?

पीठ ने इसे गंभीर मामला बताते हुए दिल्ली पुलिस और सरकार से एफआईआर दर्ज करने की खिलाड़ियों की मांग पर जवाब मांगा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर की मांग वाली पहलवानों की याचिका पर दिल्ली पुलिस और सरकार को नोटिस जारी किया है।

7 महिला पहलवानों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और इसमें बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एफआईआर की मांग की गई थी। पीठ ने इसे गंभीर मामला बताते हुए दिल्ली पुलिस और दिल्ली सरकार से एफआईआर दर्ज करने की खिलाड़ियों की मांग पर जवाब मांगा है।

कोर्ट के इस आदेश के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, बृजभूषण शरण सिंह में ऐसा क्या खास है कि उन्हें महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों की लंबित जांच से हटने के लिए नहीं कहा गया है? दाऊद के सहयोगियों को शरण देने के लिए 'माननीय' भाजपा सांसद पर एक बार टाडा के तहत आरोप लगाया गया था, लेकिन वह भी उनके राजनीतिक उत्थान को नहीं रोक पाया।

आपको बता दें, बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं।  पहलवानों का आरोप है कि महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण होता है और इसके साथ ही महासंघ के अध्यक्ष पर तानाशाही और मनमानी करने का भी आरोप लगाया है।

वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स सुप्रीम कोर्ट राजदीप सरदेसाई दिल्ली पुलिस यौन शोषण पहलवानों का विरोध सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई WFI प्रमुख पर आरोप
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

4 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

4 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

4 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

5 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

16 hours ago