होम / सोशल मीडिया / इन दो शॉर्ट फिल्मों के साथ वॉट्सऐप ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला ब्रैंड कैंपेन

इन दो शॉर्ट फिल्मों के साथ वॉट्सऐप ने भारत में लॉन्च किया अपना पहला ब्रैंड कैंपेन

इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने शनिवार को भारतीय मार्केट में अपना पहला ब्रैंड कैंपेन लॉन्च किया है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) ने शनिवार को भारतीय मार्केट में अपना ब्रैंड कैंपेन ‘इट्स बिटवीन यू’ (It’s Between You) लॉन्च किया है। इस कैंपेन में इस तरह की रियल स्टोरीज को शामिल किया गया है कि भारत के लोग वॉट्सऐप के माध्यम से किस तरह अपने प्रियजनों के साथ रोजाना संवाद करते हैं। इस कैंपेन के माध्यम से वॉट्सऐप ने गोपनीयता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया है कि किस तरह वह ‘एंड टू एंड एनक्रिप्शन’ (end-to-end encryption) के द्वारा अपने यूजर्स की प्राइवेसी और डाटा को सुरक्षित रखता है।   

इस कैंपेन के बारे में फेसबुक इंडिया के मार्केटिंग हेड अविनाश पंत का कहना है, ‘हम विभिन्न लोगों से विभिन्न तरीकों से संवाद करते हैं और और यह हमारे व्यक्तिगत संबंधों का आधार होता है। गोपनीयता के कारण ही लोग खुद को किसी भी प्लेटफॉर्म पर पूरी तरह अभिव्यक्त कर पाते हैं। जब गोपनीयता को गहराई से महसूस किया जाता है, तो रिश्ते अधिक खास और वास्तविक लगते हैं। इन विज्ञापनों में यही बताने की कोशिश की गई है। आप वॉट्सऐप पर चाहे किसी तरह का संवाद करें, यह सिर्फ आपके बीच ही रहने के योग्य हैं और इसलिए हम प्राइवेसी पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसके लिए डिफॉल्ट रूप से एंड टू एंड एनक्रिप्शन भी शामिल किया गया है, ताकि लोगों की बातचीत आपस में उनके बीच ही रहे।’

इस कैंपेन के तहत वॉट्सऐप ने डायरेक्टर गौरी शिंदे और विज्ञापन एजेंसी बीबीडीओ इंडिया के साथ मिलकर एक-एक मिनट की दो विज्ञापन फिल्में बनाई हैं। इन विज्ञापनों में उस तरह के पलों को दिखाया गया है, जो लोग इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर अपने प्रियजनों से संवाद करते समय महसूस करते हैं। प्रत्येक फिल्म में बताया गया है कि वॉट्सऐप के फीचर्स जैसे-टेक्स्ट, वीडियो कॉल्स और वॉइस मैसेज कैसे लोगों को आपस में नजदीक लाने में मदद करते हैं।  

इन फिल्मों से जुड़े अनुभव के बारे में गौरी शिंदे ने बताया कि पहली बात तो यह कि मुझे यह आइडिया बहुत पसंद आया, क्योंकि यह हम सभी के लिए पर्सनल ब्रैंड है और हम सब इसे अपने तरीके से इस्तेमाल करते हैं। दूसरी बात यह है कि इन दोनों स्टोरीज ने मेरे दिल को छू लिया। तीसरी बात यह है कि लॉकडाउन के कारण दूर-दूर रहकर शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण और रोमांचक था। वहीं, बीबीडीओ इंडिया के सीसीओ और चेयरमैन जोसी पॉल का कहना है कि बीबीडीओ ने इन विज्ञापनों को विकसित करने और तैयार करने में मदद की है। इनमें से एक विज्ञापन बुजुर्ग महिला और उसकी देखभाल करने वाले से संबंधित है, जबकि दूसरा विज्ञापन दो बहनों के बारे में है।

इस कैंपेन के तहत तैयार इन दोनों शॉर्ट फिल्मों को आप यहां देख सकते हैं।


टैग्स फेसबुक वॉट्सऐप कैंपेन अविनाश पंत It’s Between You गौरी शिंदे बीबीडीओ इंडिया
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

8 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

8 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

8 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago