होम / सोशल मीडिया / पहलगाम में जो हुआ वो हिंदुओं का नरसंहार: चित्रा त्रिपाठी
पहलगाम में जो हुआ वो हिंदुओं का नरसंहार: चित्रा त्रिपाठी
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने इस आतंकी हमले को 'हाल के वर्षों में आम लोगों पर सबसे बड़ा हमला' बताया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार अपराह्न में हुए एक आतंकवादी हमले में 28 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर चित्रा त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा कि पहलगाम में जो हुआ वो हिंदुओं का नरसंहार है। उन्होंने लिखा, हत्या करने वालों का एक ही “DNA” बांग्लादेश हो, पश्चिम बंगाल या कश्मीर। दरअसल ये “धर्म” और “अधर्म” के बीच की लड़ाई है। निरीह, बेगुनाहों का कत्लेआम और फिर कहा जाता है मज़हब नहीं होता आतंकवाद का। हिंदुओं का नरसंहार है ये।
ना भूलें और ना माफ करें। मेरी सोसायटी की एक बच्ची है, उसका घर है अनंतनाग में। कश्मीरी पंडितों को जब भगाया गया तो परिवार नोएडा आ गया। मेरे कश्मीर जाने के बारे में उसको जानकारी मिली। मुझे लेकर वो फ़िक्रमंद है। बोली मेरे घर के बाहर से फोटो क्लिक करके आइयेगा। पता नहीं वो घर कभी हमारा होगा या नहीं।
आपको बता दें, मारे लोगों में से 22 की पहचान हो गई है तथा अन्य चार की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है।
हत्या करने वालों का एक ही “DNA”
— Chitra Tripathi (@chitraaum) April 22, 2025
बांग्लादेश हो, पश्चिम बंगाल या कश्मीर …
दरअसल ये “धर्म” और “अधर्म” के बीच की लड़ाई है.
निरीह , बेगुनाहों का कत्लेआम और फिर कहा जाता है मज़हब नहीं होता आतंकवाद का.
हिंदुओं का नरसंहार है ये,
ना भूलें और ना माफ करें.
मेरी सोसायटी की एक बच्ची है,… pic.twitter.com/rMErwRSVUB
टैग्स