होम / सोशल मीडिया / विराट कोहली ने फिर दिलाई बेंगलुरु को जीत, विक्रांत गुप्ता ने कही ये बड़ी बात
विराट कोहली ने फिर दिलाई बेंगलुरु को जीत, विक्रांत गुप्ता ने कही ये बड़ी बात
एक बार जब उसे शुरुआत मिल जाएगी तो वह वहीं रुकेगा और खेल खत्म करेगा। दूसरों के लिए एक सबक जो इस तरह की दौड़ में प्रसिद्धि पाने के लिए प्रलोभित हो सकते हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
आईपीएल के 37वें मैच में रविवार को पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से था। यह मुकाबला मुल्लांपुर के महराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। आरसीबी ने पंजाब से पिछली हार का बदला ले लिया है। बेंगलुरु की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल की। इस बीच वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने सोशल मीडिया से एक पोस्ट की और विराट कोहली की तारीफ़ की।
उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, बात यह है कि लक्ष्य का पीछा करते समय जब उन्हें शुरुआत मिलेगी तो अक्सर विराट कोहली इसे बाकी के लिए नहीं छोड़ेंगे। एक बार जब उसे शुरुआत मिल जाएगी तो वह वहीं रुकेगा और खेल खत्म करेगा। दूसरों के लिए एक सबक जो इस तरह की दौड़ में प्रसिद्धि पाने के लिए प्रलोभित हो सकते हैं।
आपको बता दें, बेंगलुरु की इस जीत में विराट कोहली और देवदत्त पड़िक्कल ने अहम योगदान दिया। दोनों ने इस मैच में अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके बदौलत RCB ने 158 रन के टारगेट को बेहद आसानी से अपने नाम कर लिया।
The thing is when he will get a start while chasing, more often than not Virat Kohli wont leave it for the rest. Once he gets a start, he will stay there, finish off the game. A lesson for others who may be tempted to go for glory in such run chases #RCBvPBKS
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) April 20, 2025
टैग्स