होम / सोशल मीडिया / पंकज शुक्ल की इस पोस्ट पर बोले विनोद अग्निहोत्री, यह है अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि

पंकज शुक्ल की इस पोस्ट पर बोले विनोद अग्निहोत्री, यह है अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि

पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' अगले साल 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता पंकज त्रिपाठी मौजूदा वक्त में अपनी आगामी फिल्म 'मैं अटल हूं' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन पर्दे पर उतारने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी की 'मैं अटल हूं' अगले साल 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। उन्होंने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर फिल्म से अपनी कुछ झलकियां साझा की हैं।

खास बात यह है कि यह पोस्टर हिंदी भाषा में रिलीज किए गए है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार और मशहूर फिल्म समीक्षक पंकज शुक्ल ने 'एक्स' पर एक पोस्ट की और लिखा, 'हिंदी सिनेमा में इन दिनों जब अधिकतर पोस्टर अंग्रेज़ी में ही जारी हो रहे हैं तो ऐसे में पंकज त्रिपाठी की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म के पहले पोस्टर हिंदी में ही जारी होना एक सुखद एहसास भी है और हिंदी सिनेमा में हिंदी की महत्ता को स्थापित करने का सराहनीय प्रयास भी है।'

उनकी इस पोस्ट को वरिष्ठ पत्रकार और लेखक विनोद अग्निहोत्री ने रिपोस्ट किया और अटल जी की याद किया। उन्होंने लिखा, 'ये संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार हिन्दी में भाषण देने वाले तत्कालीन विदेश मंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि है। इसके लिए फ़िल्म निर्माता और अभिनेता पंकज त्रिपाठी को साधुवाद।'

आपको बता दें कि फिल्म निर्माता रवि जाधव ने इस फिल्म का निर्देशन किया है जो ‘नटरंग’ और ‘बालगंधर्व’ जैसी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इसकी पटकथा उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है। ‘मैं अटल हूं’ फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली ने किया है। वहीं, भावेश भानुशाली और सैम खान फिल्म के सह-निर्माता हैं।

 


टैग्स मैं अटल हूं
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

59 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago