होम / सोशल मीडिया / महुआ मोइत्रा के बयान पर बवाल, पत्रकार आदित्य तिवारी ने की ये बड़ी मांग
महुआ मोइत्रा के बयान पर बवाल, पत्रकार आदित्य तिवारी ने की ये बड़ी मांग
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, उसके लिए महुआ मोइत्रा को माफी मांगनी चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण प्रस्ताव पर धन्यवाद ज्ञापन के दौरान टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने मंगलवार को कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद काफी समय तक लोकसभा में हंगामे की स्थिति बनी रही।
दरअसल जब महुआ मोइत्रा ने अपना भाषण खत्म किया, तो उसके बाद तेलुगू देशम पार्टी के राममोहन नायडू बोले लगे, इसी बीच महुआ मोइत्रा ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया और उसके बाद भाजपा के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। फिर दोनों तरफ से तीखी नोक-झोंक देखने को मिली।
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, उसके लिए महुआ मोइत्रा को माफी मांगनी चाहिए। अगर वह माफी नहीं मांगती हैं, तो यह उनकी संस्कृति को दिखाता है। इस पूरे मामले पर 'दैनिक भास्कर' के पत्रकार आदित्य तिवारी ने भी ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अब संसद में कुछ होना और बचा हो तो बताए वो भी इतिहास में दर्ज हो जाए। ऐसा शब्द संसदीय कार्यवाही में नहीं सुना था। महुआ मोइत्रा ने असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया है क्या सदस्यता रद्द नही होनी चाहिए?
पत्रकार आदित्य तिवारी के द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
अब संसद में कुछ होना और बचा हो तो बताए वो भी इतिहास में दर्ज हो जाए...
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) February 7, 2023
ऐसा शब्द संसदीय कार्यवाही में नहीं सुना था... Mahua Moitra saying "Harami" inside parliament. सदस्यता रद्द नही होनी चाहिए??!! pic.twitter.com/vdybm4r0RR
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया Parliament सेशन आदित्य तिवारी पत्रकार आदित्य तिवारी