होम / सोशल मीडिया / राहत भरे हैं 2023 के बेरोजगारी दर के आंकड़े, हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कह दी ये बड़ी बात

राहत भरे हैं 2023 के बेरोजगारी दर के आंकड़े, हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कह दी ये बड़ी बात

सांख्यिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 2023 में घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारत में नौकरियों में उल्लेखनीय वृद्धि और बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी दर घटकर 2022-23 में 2.4 % पर पहुंच गई। वहीं, इसी अवधि में शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी घटकर 5.4 प्रतिशत हो गई। इसके साथ ही महिलाओं और युवाओं के रोजगार प्रतिशत में भी वृद्धि हुई है।

सांख्यिकी मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (नेशनल सैंपल सर्वे ऑर्गेनाइजेशन) की एक रिपोर्ट के अनुसार, 15 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बेरोजगारी दर 2023 में घटकर 3.1 प्रतिशत रह गई, जो पिछले तीन वर्षों में सबसे कम है। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, 'हर चुनाव में विपक्षी पार्टियों की शिकायत रहती है कि, बेरोजगारी, महंगाई इतनी बढ़ी हुई है, लेकिन मीडिया इसकी चर्चा नहीं करता। अब दूसरे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले आए बेरोजगारी के आंकड़े भारत में रोजगार के बेहतर अवसर की बात कर रहे हैं। उम्मीद की जाए कि, विपक्षी दल अभी भी बेरोजगारी, महंगाई पर ही जनता से मत मांगेंगे।

गांवों में बेरोजगारी दर 2.4% रह गई है, पांच वर्ष पहले 5.3% थी। शहरों के मामले में बेरोजगारी दर 5.4% है जो पांच वर्ष पहले 7.7% थी। कुल मिलाकर शहर हो या गांव, नरेंद्र मोदी सरकार ने रोजगार के मामले में शानदार कार्य किया है। मतदान कीजिए और मुद्दों पर कीजिए।'


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

55 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago