होम / सोशल मीडिया / ट्विटर ला रहा नया फीचर, बताएगा सरकारी मीडिया आउटलेट्स की पहचान
ट्विटर ला रहा नया फीचर, बताएगा सरकारी मीडिया आउटलेट्स की पहचान
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यदि आप किसी को तलाश कर रहे हों तो ये पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है कि ये असली अकाउंट है या फिर नकली अकाउंट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर यदि आप किसी को तलाश कर रहे हों तो ये पता लगा पाना काफी मुश्किल होता है कि ये असली अकाउंट है या फिर नकली अकाउंट। इस चक्कर में कई बार आप गलती से नकली सरकारी अकाउंट्स से मिली सूचना का शिकार बन जाते हैं। लिहाजा ट्विटर ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि वो अब सभी सरकारी मीडिया आउटलेट्स, उनके सीनियर स्टाफ और कुछ प्रमुख सरकारी अधिकारियों के अकाउंट्स को लेबल करेगी।
ट्विटर के एक प्रवक्ता के मुताबिक रूस के स्पुतनिक, RT और चीन के सिन्हुआ न्यूज के अकाउंट्स उन मीडिया संगठनों में शामिल हैं जिन्हें ट्विटर द्वारा लेबल किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने संस्थाओं की पूरी लिस्ट देने से इनकार कर दिया।
ट्विटर ने ब्लॉग में कहा, 'हम मानते हैं कि अगर कोई मीडिया अकाउंट प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी सरकारी तंत्र से संबंधित है तो लोगों को ये जानने का अधिकार है। कंपनी ने ये भी कहा कि वो अपने रिकमंडेशन सिस्टम के जरिए इन अकाउंट्स या उनके ट्वीट को एम्पलीफाई करना भी बंद कर देगी।
ट्विटर ने सरकार संबंधित मीडिया को परिभाषित करते हुए कहा कि ये वो हैं जहां वित्तीय संसाधनों या राजनीतिक दबाव के जरिए एडिटोरियल कंट्रोल का प्रभावित किया जाता है या प्रॉडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन को कंट्रोल किया जाता है।
ट्विटर ने कहा कि सरकार द्वारा फंडेड लेकिन एडिटोरियल स्वतंत्रता रखने वाले मीडिया आउटलेट्स जैसे- US में NPR या UK में BBC को लेबल नहीं किया जाएगा। ट्विटर के प्रवक्ता ने ये भी कंफर्म किया कि इस लिस्ट में कोई US मीडिया आउटलेट नहीं है।
टैग्स मीडिया ट्विटर अकाउंट