होम / सोशल मीडिया / Twitter में तमाम एंप्लॉयीज की नौकरी पर चलेगी कैंची, आज से शुरू होगा छंटनी का दौर!
Twitter में तमाम एंप्लॉयीज की नौकरी पर चलेगी कैंची, आज से शुरू होगा छंटनी का दौर!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां कार्यरत 7500 एंप्लॉयीज में से करीब 3700 एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
खरबपति बिजनेसमैन और अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी ‘टेस्ला’ (Tesla) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) द्वारा माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) के अधिग्रहण के बाद से ही यहां के एंप्लॉयीज के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एलन मस्क ‘ट्विटर’ की कमान संभालने के बाद आए दिन कोई न कोई नया कदम उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी को घाटे से उबारने के लिए इस तरह की कवायद की जा रही है।
अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ट्विटर के बारे में आ रही खबरों के मुताबिक खर्चों में कटौती की दिशा में कदम उठाते हुए मस्क ने यहां कार्यरत एंप्लॉयीज में से करीब 50 प्रतिशत की छंटनी का फैसला लिया है। मौजूदा समय में ट्विटर में करीब 7500 हजार एंप्लॉयीज हैं, ऐसे में यहां आज से करीब 3700 एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसे में जिन एंप्लॉयीज को बाहर का रास्ता दिखाया जाना है, उन्हें भारतीय समयानुसार आज शाम साढ़े छह बजे से इंटरनल मेल के जरिये इस बात की सूचना देना शुरू कर दिया जाएगा।
मीडिया में आ रहीं रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि एंप्लॉयीज को इस फैसले के बारे में हाल ही में एक इंटरनल ई-मेल भेजा गया था। इस ई-मेल में कंपनी ने एंप्लॉयीज को सूचित किया गया था कि ऑफिस अस्थायी रूप से बंद रहेगा और एंप्लॉयीज, ट्विटर सिस्टम्स् व कस्टमर के डाटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईकार्ड एक्सेस करने की सेवा को सस्पेंड कर दिया गया है।
गौरतलब है कि एलन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा है और इसके अधिग्रहण के बाद से ही लगातार इसमें तमाम बदलाव की कवायद की जा रही है। हाल ही में ट्विटर में कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।
टैग्स ट्विटर कर्मचारी छंटनी एलन मस्क एंप्लॉयीज