होम / सोशल मीडिया / रिस्टोर हुआ प्रसार भारती के CEO व कारवां मैगजीन समेत कई लोगों का ट्विटर अकाउंट
रिस्टोर हुआ प्रसार भारती के CEO व कारवां मैगजीन समेत कई लोगों का ट्विटर अकाउंट
ट्विटर ने कुछ हाई-प्रोफाइल सेलेब्रिटीज और संगठनों के अकाउंट्स पर सोमवार को रोक लगा दी थी, जिसे अब फिर से रिस्टोर कर दिया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
ट्विटर ने कुछ हाई-प्रोफाइल सेलेब्रिटीज और संगठनों के अकाउंट्स पर सोमवार को रोक लगा दी थी, जिसे अब फिर से रिस्टोर कर दिया गया है। इन ट्विटर अकाउंट्स में प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति, कारवां मैगजीन, अभिनेता सुशांत सिंह, किसान एकता मोर्चा, ट्रैक्टरटूट्विटर सहित कई अन्य राजनेताओं, किसान नेताओं, लेखक और कार्यकर्ताओं के अकाउंट शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शनों के दौरान गलत व भ्रामक सूचनाओं का प्रसार करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश पर इन्हें ब्लॉक किया गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्विटर ने संबंधित अधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में कहा है कि कंपनी ने पाया कि ये विषय सामग्रियां बोलने की स्वतंत्रता से संबंधित और लोगों के जानने योग्य या समाचार बनने के लायक हैं।
कंपनी ने सोमवार को अपने एक बयान में कहा, ट्विटर पर काम करने के दौरान हम लोगों की सार्वजनिक बातचीत और पारदर्शिता का सबसे अधिक ख्याल रखते हैं। इन विषय सामग्रियों को अनब्लॉक कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि आईटी मंत्रालय और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने पिछले हफ्ते ट्विटर को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत इन ट्वीट्स और अकाउंट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया था।
टैग्स ट्विटर मैगजीन ट्विटर अकाउंट द कारवां