होम / सोशल मीडिया / संबित पात्रा के इस ट्वीट पर ट्विटर ने लिया एक्शन, लगाया ‘Manipulated Media’ का लेबल

संबित पात्रा के इस ट्वीट पर ट्विटर ने लिया एक्शन, लगाया ‘Manipulated Media’ का लेबल

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कथित टूलकिट को लेकर किए गए ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया करार दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा कथित टूलकिट को लेकर किए गए ट्वीट को मैनिपुलेटेड मीडिया (Manipulated Media) यानी तोड़ मरोड़कर पेश करने वाला बताया है। सामान्य शब्दों में कहें तो ट्विटर ने संबित पात्रा का कांग्रेस पर अफवाह और भ्रम फैलाने का दावा तथ्यात्मक रूप से सही नहीं पाया है।

बता दें कि संबित पात्रा ने 18 मई को किए एक ट्वीट में कथित टूलकिट (Toolkit) का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया था। संबित पात्रा ने दावा किया था कि कोरोना कहर के बीच कांग्रेस एक टूलकिट के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बिगाड़ने का काम कर रही है। इस ट्वीट में एक कागज शेयर किया गया था, जिस पर कांग्रेस का लोगो था और सोशल मीडिया पर किस तरह ट्वीट और जानकारी साझा करनी है, इस बारे में बताया गया था।

वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी के इस तरह के आरोपों को नकार दिया है। इस मामले में संबित पात्रा समेत बीजेपी के कई नेताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। अब ट्विटर ने इस ट्वीट को ‘मैनिपुलेटेड मीडिया’ करार देकर संबित पात्रा को झटका दे दिया है। बता दें कि ट्विटर की नीतियों के मुताबिक, अगर ट्वीट की गई किसी जानकारी का स्रोत सटीक नहीं है और दी गई जानकारी भी गलत है तो इस तरह का लेबल लगाया जाता है। यह वीडियो, ट्वीट फोटो या अन्य किसी भी कंटेंट पर लगाया जाता है।

दरअसल, पिछले कुछ वर्षों में ट्विटर और फेसबुक पर कई बार फेक न्यूज प्रसारित करने के आरोप लगे हैं, जिसके बाद अब दोनों की टीमों ने गंभीर मुद्दों का फैक्ट चेक शुरू कर दिया है। ऐसे में जब भी आप कोई जानकारी साझा करेंगे और उसका सोर्स सही नहीं रहेगा तो ट्विटर उस ट्वीट के नीचे 'मैनिपुलेटेड मीडिया' लिख देता है, यानी ये ट्वीट सटीक जानकारी वाला नहीं है। ट्विटर की ओर से इसके लिए एक गाइडलाइन भी है। इस गाइडलाइन के अनुसार ही ट्विटर किसी ट्वीट पर इस तरह की कार्रवाई करता है।


टैग्स ट्विटर बीजेपी संबित पात्रा टूलकिट
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

5 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

5 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

5 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 hour ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 hours ago