होम / सोशल मीडिया / इस मामले में Twitter India के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज
इस मामले में Twitter India के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) द्वारा अपने प्लेटफॉर्म पर भारतीय नक्शे में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत की सीमाओं से बाहर दिखाए जाने के खिलाफ ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत के बाद यह मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, इसके बाद से ट्विटर ने यह नक्शा अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई के मामले में भी माहेश्वरी को तलब किया गया है।
बता दें कि नए आईटी नियमों को लेकर भारत सरकार के साथ जारी गतिरोध के बीच ट्विटर की वेबसाइट भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था। इसे लेकर देशवासियों ने कड़ा विरोध जताते हुए ट्विटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। यह पहला मौका नहीं है, जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया है। इससे पहले उसने लेह को चीन का हिस्सा दिखाया था।
टैग्स ट्विटर मनीष माहेश्वरी सबा नकवी राणा अयूब