होम / सोशल मीडिया / Twitter ने ठोंका एलन मस्क पर मुकदमा, लगाए ये आरोप

Twitter ने ठोंका एलन मस्क पर मुकदमा, लगाए ये आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्विटर ने डेलावेयर कोर्ट से इस मामले में सितंबर के मध्य में चार दिवसीय ट्रायल तय करने की मांग की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) ने खरबपति बिजनेसमैन और अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी ‘टेस्ला’ (Tesla) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एलन मस्क के खिलाफ यह मुकदमा ‘ट्विटर‘ के अधिग्रहण के लिए 44 बिलियन डॉलर की डील का उल्लंघन करने के लिए दायर कराया गया है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘ट्विटर‘ ने मस्क पर आरोप लगाया है कि इस पूरे प्रकरण से ‘ट्विटर‘ के बिजनेस और छवि को नुकसान पहुंचा है और मस्क इस डील से बचने की कोशिश कर रहे हैं। ‘ट्विटर‘ ने ‘डेलावेयर‘ (Delaware) कोर्ट से इस मामले में सितंबर के मध्य में चार दिवसीय ट्रायल तय करने की मांग की है।

अपनी याचिका में ‘ट्विटर‘ ने कहा है कि ‘टेस्ला‘ के सीईओ समझते हैं कि वह जब चाहें अपना फैसला बदल सकते है। ऐसा कर वह कंपनी को बर्बाद कर सकते हैं और उसका संचालन ठप कर सकते हैं। इसके साथ ही ‘ट्विटर‘ ने डेलावेयर कोर्ट से गुजारिश की है कि वह मस्क को आदेश दे कि ‘ट्विटर‘ डील उसी कीमत (54.20 डॉलर प्रति शेयर) पर पूरी की जाए।

वहीं, इस मुकदमे के जवाब में मस्क ने काफी संक्षिप्त सा जवाब ‘Oh the irony lol’ दिया है।

बता दें कि मस्क ने शुक्रवार को कहा था कि वह ‘ट्विटर’ को खरीदने के लिए अपने 44 बिलियन डॉलर की डील को इसलिए खत्म कर रहे हैं, क्योंकि ‘ट्विटर’ ने फर्जी अथवा स्पैम अकाउंट की जानकारी नहीं देकर समझौते का उल्लंघन किया है।

वहीं, मई में मस्क ने ट्वीट किया था कि वह इस प्लेटफॉर्म पर स्पैम या फेक अकाउंट्स के बारे में लंबित डिटेल्स के कारण ट्विटर सौदे को ‘अस्थायी रूप से’ रोक रहे हैं। मस्क ने ट्विटर से फेक अकाउंट्स का डाटा भी मांगा था। मस्क ने इस ट्वीट में अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ (Reuters) की एक खबर को शेयर किया था। इस खबर के मुताबिक ट्विटर ने अनुमान लगाया था कि पहली तिमाही के दौरान फेक और स्पैम अकाउंट्स की संख्या इसके मोनेटाइज किए जा सकने वाले डेली एक्टिव यूजर्स का पांच फीसदी से भी कम है।

गौरतलब है कि अप्रैल में मस्क ने ‘ट्विटर’ के साथ 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से लगभग 44 बिलियन डॉलर के लेन-देन में एक अधिग्रहण समझौता किया था। हालांकि, मई में मस्क ने इस सौदे को अस्थायी रूप से रोक दिया था और अपनी टीम को ‘ट्विटर‘ के दावे (प्लेटफॉर्म पर 5% से कम खाते बॉट या स्पैम हैं) की सच्चाई पता लगाने को कहा था।


टैग्स सोशल मीडिया ट्विटर सीईओ मुकदमा अधिग्रहण एलन मस्क टेस्ला मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेलावेयर
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago