होम / सोशल मीडिया / Twitter का ऐड रेवेन्यू घटा, एलन मस्क ने कही ये बात
Twitter का ऐड रेवेन्यू घटा, एलन मस्क ने कही ये बात
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) के विज्ञापन राजस्व (Advertising Revenue) में गिरावट दर्ज की गई है। ट्विटर के मालिक और खरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) ने यह खुलासा किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) के विज्ञापन राजस्व (Advertising Revenue) में गिरावट दर्ज की गई है। ट्विटर के मालिक और खरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) ने यह खुलासा किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलन मस्क का कहना है, ‘पिछले साल अक्टूबर में लगभग 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर को खरीदने के बाद से इसके विज्ञापन राजस्व में लगभग आधे की कमी हुई है। विज्ञापन राजस्व में लगभग 50% की गिरावट और भारी ऋण भार के कारण हम अभी भी नकारात्मक नकदी प्रवाह (negative cash flow) पर हैं। ऐसे में हमें जल्द से जल्द सकारात्मक नकदी प्रवाह (positive cash flow) तक पहुंचने की जरूरत है।’
मस्क ने कहा है कि जून में कंपनी ने मंदी देखी थी। हालांकि, जुलाई थोड़ा अधिक आशाजनक था। इसके साथ ही मस्क का यह भी कहना है कि उनकी प्राथमिकता नकारात्मक नकदी प्रवाह को पलटना है।
मस्क ने यह बात ऐसे समय में कही है, जब ट्विटर को टक्कर देने के लिए फेसबुक की स्वामित्व वाली कंपनी मेटा ने पिछले दिनों ही अपना नया ऐप ‘थ्रेड्स’ (Threads) लॉन्च किया है। बता दें कि कंपनी ने लागत में कटौती की कवायद के चलते पिछले साल अपने एंप्लॉयीज की संख्या में 7500 तक की कमी की थी।
टैग्स ट्विटर ऐड रेवेन्यू एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू एलन मस्क विज्ञापन राजस्व