होम / सोशल मीडिया / सुधीर चौधरी के नए शो के नाम पर संशय बरकरार, इस तरह के ट्वीट हो रहे वायरल

सुधीर चौधरी के नए शो के नाम पर संशय बरकरार, इस तरह के ट्वीट हो रहे वायरल

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (Aajtak) में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी 19 जुलाई की रात नौ बजे से अपना नया शो लेकर आ रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

वरिष्ठ टीवी पत्रकार और हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (Aajtak) में कंसल्टिंग एडिटर सुधीर चौधरी 19 जुलाई की रात नौ बजे से अपना नया शो लेकर आ रहे हैं। ‘आजतक’ ने एक ट्वीट के जरिये इस बारे में घोषणा भी कर दी है।

इस ट्वीट में ‘आजतक’ का कहना है- खत्म हुआ इंतजार..आज से अपना नया शो लेकर आ रहे हैं आपके चहेते सुधीर चौधरी, देखना ना भूलें 'आजतक'। वहीं, इस ट्वीट में सुधीर चौधरी भी यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आपका इंतजार खत्म हुआ और मेरा भी। तो चलिए आ रहा हूं मैं आज से।

हालांकि, शो के नाम को लेकर अभी आधिकारिक रूप से किसी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। महज कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ (Black and White) नाम से इसका प्रसारण किया जाएगा।

इस बीच दिल्ली से संचालित इंटरनेट टीवी चैनल ‘कैपिटल टीवी’ (Capital TV)  के चीफ एडिटर डॉ. मनीष कुमार  का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अंग्रेजी में लिखे इस ट्वीट में डॉ. मनीष कुमार का कहना है, ‘मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि ‘आजतक‘ पर सुधीर चौधरी के नए शो का नाम ब्लैकएंडव्हाइट (BlackAndWhite) है। यह काफी सफल प्रोग्राम है, जिसे मैं कैपिटल टीवी समेत अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पिछले 12 वर्षों से कर रहा हूं। शुभकामनाएं।’

वहीं, एक अन्य ट्वीट में पूजा दुबे नाम की एक एंकर और पत्रकार का कहना है कि मैं खुशनसीब हूं कि मैं वर्तमान में ब्लैक व्हाइट शो की एंकरिंग कर रही हूं।


टैग्स आजतक जी न्यूज सुधीर चौधरी डीएनए जी नया शो डॉ. मनीष कुमार पूजा दुबे
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दे ब्यूरोक्रेट्स : ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

2 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी : राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

2 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 minute ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

21 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

12 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago