होम / सोशल मीडिया / अब 'इंडिया टुडे' की एंकर पूजा शाली बनी डीपफेक वीडियो का शिकार

अब 'इंडिया टुडे' की एंकर पूजा शाली बनी डीपफेक वीडियो का शिकार

आए दिन घोटालेबाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए लोगों को पैसा निवेश करने के नए-नए तरीके बता रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

आए दिन घोटालेबाज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए लोगों को पैसा निवेश करने के नए-नए तरीके बता रहे हैं। जालसाज किसी को भी नहीं बख्श रहे हैं, चाहे वह आम आदमी हो, सत्ताधारी या प्रभावशाली लोग हों या फिर पत्रकार। ऐसी ही एक घटना हाल ही में सामने आई जब इंडिया टुडे ग्रुप की टीवी न्यूज एंकर पूजा शाली ने एक्स पर अपने एक फेक वीडियो का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि उनका एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह स्टूडियो में नजर आ रही हैं और एक ट्रेडिंग ऐप का प्रचार करते हुए उसमें निवेश करने के लिए कह रही हैं।

एक्स पर पूजा ने कहा कि इंस्टाग्राम पर मुझे दिखाने वाला एक स्कैम वीडियो डीपफेक है। डरावना है! धोखाधड़ी वाले निवेश को आकर्षित करने के लिए एआई द्वारा मेरे न्यूज बुलेटिन को एडिट किया गया। मैं केवल रियल न्यूज का समर्थन करती हूं, न कि ऐसी आपराधिक स्कीम्स का। इसलिए न तो शेयर करें और न ही पैसे लगाएं। सावधान रहें। 

डीपफेक वीडियो में, पूजा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक ने अपना नया प्रोजेक्ट पेश किया है जिसमें उन्होंने पहले ही 3 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश किया है। नया प्रोजेक्ट सभी भारतीयों के लिए निवेश के बेहतरीन अवसर खोलता है। कई भारतीय पहले ही निवेश कर चुके हैं। उनकी संपत्ति दस गुना बढ़ गई है और ऐसा लगातार हो रहा है। किसी भी अन्य प्रोजेक्ट ने भारतीयों को ऐसे अवसर प्रदान नहीं किए हैं।'' 

इसके बाद इस फेक वीडियो में उन्हें ऐप की विशेषताओं को बताते हुए सुना जा सकता है। वह कहती हैं कि हमारा मानना है कि यह कहना सुरक्षित है कि यह वैध है और यह ट्रेडिंग है। ऐप यूजर्स को बिना किसी परेशानी के ट्रेडिंग का आनंद लेने की अनुमति देता है। हमने उनका व्यक्तिगत रूप से इंटरव्यू करने का निर्णय लिया और उन्होंने इस बारे में क्या कहा, 'सभी को नमस्कार, मैं मुकेश अंबानी हूं...''

इस बारे में पता चलते ही उन्होंने दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम यूनिट को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए सूचित कर दिया है।

यह पहली बार नहीं है कि जालसाजों ने किसी पत्रकार का इस्तेमाल कर वित्तीय जाल फैलाने के लिए डीपफेक वीडियो बनाने की कोशिश की है। फरवरी में, 'आजतक' की एंकर अंजना ओम कश्यप को एक डीप फेक वीडियो बनाया गया था, जिसमें उन्हें भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली द्वारा एविटर नामक ऐप को बढ़ावा देने को लेकर बात करते देखा गया था।

बता दें कि ऐसी फिशिंग गतिविधियां बड़े पैमाने पर होती हैं, जो अनजान व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण जोखिम पैदा करती हैं। फिशिंग हमलों से निपटने के लिए, डीपफेक तकनीक के बारे में जागरूकता बढ़ाना, ऑनलाइन जानकारी के प्रति संदेह को प्रोत्साहित करना, निवेश करने से पहले स्रोतों को सत्यापित करना और संबंधित अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करना जरूरी है।


टैग्स पत्रकार वायरल वीडियो पूजा शाली एंटर डीपफेक वीडियो
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

16 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

16 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago