होम / सोशल मीडिया / I.N.D.I.A के इस फैसले पर इन न्यूज एंकर्स ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

I.N.D.I.A के इस फैसले पर इन न्यूज एंकर्स ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

यह सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर शेयर किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (I.N.D.I.A) ने  कुछ टीवी एंकर्स को बायकॉट करने फैसला किया है। इस कड़ी में विपक्षी गठबंधन ने ऐसे न्यूज एंकर्स की सूची जारी कर दी है, जिसमें 14 न्यूज एंकर्स को शमिल किया गया है।

अब इन न्यूज एंकर्स के शो पर गठबंधन के नेता नहीं जाएंगे। यह सूची कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर शेयर किया है। इस लिस्ट में शामिल कुछ पत्रकारों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सुधीर चौधरी - I.N.D.I.A गठबंधन ने उन पत्रकारों की लिस्ट जारी की है जिन्होंने ‘चरण चुंबक’ बनने से इनकार कर दिया। अब इनका बहिष्कार किया जाएगा। अब देखना ये है कि भारत का मीडिया इसका क्या जवाब देता है।

अमिश देवगन - I.N.D.I.A गठबंधन की 4 बैठकों का नतीजा, सनातन पर प्रहार और सवालों का जवाब देने से इनकार। सवाल पूछने वाले पत्रकारों कौ बैन करना लेकिन ये निडर पत्रकारिता जारी रहेगी। ना हम झुके हैं और ना हम झुकेंगे। जय हिन्द।

अशोक श्रीवास्तव - मैंने कल ही बताया था कि कई पत्रकार विपक्ष के निशाने पर हैं। शुरुआत में इस लिस्ट में 34 नाम थे पर कुछ लोगों ने (जिनमें कुछ बड़े नाम भी हैं) चरण चुंबक बनाना स्वीकार कर लिया और फिर बाकी 14 लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई।

सुशांत सिन्हा - अरे भई, मैं तो डिबेट करता भी नहीं, किसी को गेस्ट बुलाता भी नहीं तो मेरे शो में आने से किसे रोक रहे हो भाई? खैर, देशहित में पत्रकारिता का ये सर्टिफिकेट सहर्ष स्वीकार है। बॉयकॉट करो, टारगेट करो, कुछ भी करो.. देश सब देख रहा है।

रूबिका लियाकत - इसे बैन करना नहीं, इसे डरना कहते हैं। इसे पत्रकारों का बहिष्कार नहीं सवालों से भागना कहते हैं। आपको आदत है हां में हां मिलाने वालों की। वो न कल किया था न आगे करूंगी। बैन लगाने की हिम्मत उन नेताओं पर लगाइए जो मुहब्बत की दुकान में कूट कूट कर भरी नफरत परोस रहे है। सवाल बेलौस थे, हैं और आगे भी रहेंगे। जय हिंद।

अमन चोपड़ा : वैसे हामिद अंसारी के इंटरव्यू के बाद से ही मैं इस बॉयकॉट वाले बैज को गर्व से लेकर चल रहा हूं, लेकिन सवाल पूछना अभी तक नहीं छोड़ा है। बहिष्कार एक पत्रकार के लिए सबसे बड़ा बैज ऑफ ऑनर होता है। इस सम्मान के लिए धन्यवाद।

अदिति त्यागी - देश के लिए सवाल पूछने वालों की लिस्ट में अपना नंबर पहला है, त्यागी डरते नहीं। जय हिन्द।

बता दे, विपक्षी दलों ने कई बार मीडिया का एक वर्ग पर मुश्किलें खड़ी करने के आरोप लगाएं है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो' यात्रा को जरूरी कवरेज नहीं देने के आरोप भी मीडिया पर लगाए थे।


टैग्स बायकॉट टीवी एंकर्स विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस. I.N.D.I.A
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago