होम / सोशल मीडिया / पश्चिम बंगाल में दिखाई दे रहे तानाशाही के लक्षण: सौरव शर्मा
पश्चिम बंगाल में दिखाई दे रहे तानाशाही के लक्षण: सौरव शर्मा
जाँच से पहले ही महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों को झूठ बता दिया। देश में अगर सच में कहीं तानाशाही के लक्षण हैं तो वो पश्चिम बंगाल है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
संदेशखाली में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न पर उनकी पार्टी के नेताओं पर लगे आरोपों पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इसके पीछे राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ(आरएसएस) का हाथ हो सकता है।
इस बयान के बाद से भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी के बयान को शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना बताया है। वहीं राज्य की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस की सहयोगी मानी जा रही कांग्रेस भी ममता बनर्जी के विरोध में खड़ी हो गई है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर वरिष्ठ पत्रकार सौरव शर्मा ने हैरानी जताई है। उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, संदेशखाली पर ममता बनर्जी ने कहा कि जो महिलाएँ मुंह ढँक कर मीडिया से बात कर रही हैं उन्हें भी पकड़ेंगे। जाँच से पहले ही महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों को झूठ बता दिया। देश में अगर सच में कहीं तानाशाही के लक्षण हैं तो वो पश्चिम बंगाल है और इस पर विश्व भर में ‘Democracy in India is in danger’ का प्रचार करने वालों की खामोशी चीख चीख उनका पाखंड उजागर कर रही है।
आपको बता दे, संदेशखाली में 8 फरवरी से स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इन महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर अत्याचार करने और जबरन जमीन कब्जाने जैसे कई आरोप लगाए।
संदेशखाली पर ममता बनर्जी ने कहा कि जो महिलाएँ मुंह ढँक कर मीडिया से बात कर रही हैं उन्हें भी पकड़ेंगे। जाँच से पहले ही महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों को झूठ बता दिया। देश में अगर सच में कहीं तानाशाही के लक्षण हैं तो वो पश्चिम बंगाल है और इस पर विश्व भर में ‘Democracy in India is…
— Saurav Sharma (@journosaurav) February 16, 2024
टैग्स ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल हिंसा मायावती संदेशखली भाजपा प्रतिनिधिमंडल