होम / सोशल मीडिया / लोकसभा में मोदी के भाषण पर बोले सुशांत सिन्हा, PM से विपक्ष ले यह सीख

लोकसभा में मोदी के भाषण पर बोले सुशांत सिन्हा, PM से विपक्ष ले यह सीख

भारत हमारे तीसरे टर्म में तीसरी बड़ी इकॉनमी बनेगा और ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस होती तो तीसरी बड़ी इकॉनमी बनने में 2044 तक का इंतजार करना पड़ता।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा में PM मोदी ने दमदार भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को जमकर घेरा और अपनी सरकार की उपलब्धियां भी बताईं। भाषण के दौरान पीएम ने कई बड़े दावे किए, जिसकी सियासी गलियारों समेत पूरे देश में खूब चर्चा हो रही है।

उन्होंने अपने भाषण में कहा कि इस साल होने वाले आम चुनाव में देश की जनता एनडीए सरकार को 400 सीट देगी वही बीजेपी को 370 सीट मिलेंगी। पीएम मोदी के इस भाषण पर वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिन्हा ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और विपक्ष को उनसे सीख लेने की बात कही।

उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विपक्ष कुछ ना भी सीखे तो कम से कम इतना ही सीख ले कि संसद में हंगामा करके पूरा सत्र अमूमन बर्बाद करने की बजाय उस मौके का इस्तेमाल करके अपनी बातों को देश तक कैसे कुशलता से पहुंचाया जा सकता है। आज भी PM ने हर आरोप पर बोल भी दिया, अपना काम भी गिना दिया।'

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमारे तीसरे टर्म में तीसरी बड़ी इकॉनमी बनेगा और ये मोदी की गारंटी है। कांग्रेस होती तो तीसरी बड़ी इकॉनमी बनने में 2044 तक का इंतजार करना पड़ता। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सोच पर मुझे दया आती है। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है। कांग्रेस 9 दिन में ढाई कोस चली। कांग्रेस ने कभी हमारी रफ्तार की कल्पना भी नहीं की होगी।


टैग्स पीएम मोदी लोकसभा में पीएम मोदी
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

11 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

12 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

12 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago