होम / सोशल मीडिया / फेसबुक की याचिका को मिली ‘सुप्रीम’ मंजूरी

फेसबुक की याचिका को मिली ‘सुप्रीम’ मंजूरी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आधार से जोड़ने को लेकर देश के तीन अलग-अलग हाई कोर्ट में चार मामले चल रहे हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आधार से जोड़ने से संबंधित विभिन्न हाई कोर्ट में चल रहे सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपने यहां ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं। अब इन सभी याचिकाओं की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी। दरअसल, फेसबुक ने तीन हाई कोर्ट में सोशल मीडिया प्रोफाइल को आधार से लिंक करने से संबंधित मामलों को शीर्ष अदालत में ट्रांसफर करने की अपील की थी।

जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की बेंच ने मामले की सुनवाई करते हुए फेसबुक की याचिका को मंजूरी प्रदान कर दी। बेंच ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से कहा कि वह पहले सभी मामलों को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के सामने लिस्टिंग करे। इसके बाद जनवरी 2020 के अंतिम सप्ताह में इन मामलों को एक निश्चित बेंच के पास भेजा जाएगा। इस मामले में तमिलनाडु की ओर से पेश हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने फेसबुक की याचिका का विरोध करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।

सुनवाई के दौरान केके वेणुगोपाल का कहना था कि जब इन कंपनियों के पास इनकी सेवाओं/प्रोडक्ट का दुरुपयोग रोकने का इंतजाम ही नहीं है तो इनको यहां आना ही नहीं चाहिए था। क्योंकि दुरुपयोग से पीड़ित लोगों की मदद के लिए इन कंपनियों के पास कोई तकनीक या जरिया नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘ये तो कुछ ऐसा ही हो गया कि कमरा बाहर से बंद है और कंपनियां कह रही हैं कि अंदर से खोलो, लेकिन इसके लिए आपके पास चाभी तो होनी चाहिए।’

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आधार से जोड़ने को लेकर देश के तीन अलग-अलग हाई कोर्ट में चार मामले चल रहे हैं। इनमें दो मद्रास हाई कोर्ट और एक-एक मध्य प्रदेश और बॉम्बे हाई कोर्ट में चल रहे हैं। फेसबुक ने सुप्रीम कोर्ट में इन सभी मामलों को एक ही जगह पर ट्रांसफर करने को लेकर याचिका दायर की थी।

पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया खातों को आधार से जोड़ने की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। इस याचिका में ‘फेक' और ‘पेड' खबरों पर नियंत्रण के लिए केंद्र सरकार को इस बारे में निर्देश देने की मांग की गई थी। उस समय सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, ‘हर मामला सुप्रीम कोर्ट तक लाने की जरूरत नहीं है।’


टैग्स सोशल मीडिया फेसबुक सुप्रीम कोर्ट
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

39 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago