होम / सोशल मीडिया / सुनीता विलियम्स की वापसी पर दीपक चौरसिया ने शेयर किया यह दुखद किस्सा
सुनीता विलियम्स की वापसी पर दीपक चौरसिया ने शेयर किया यह दुखद किस्सा
मैं उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन का भी गवाह रहा हूं जिस दिन भारत की एक और बेटी कल्पना चावला की अंतरिक्ष से वापस आते वक्त दुर्घटना के चलते निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर वापस आ गए हैं। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग की। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने सोशल मीडिया से एक पोस्ट की और एक किस्सा शेयर किया।
उन्होंने एक्स पर लिखा, रात भर जागकर भारत की बेटी सुनीता विलियम्स की वापसी के लाइव कवरेज देखता रहा। मन में एक डर और धुकधुकी थी, होठों पर प्रार्थना भी थी। ये सफर चैलेंजिंग भरा था। लिहाजा सुनीता के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा था। भगवान का लाख लाख शुक्र है कि सुनीता विलियम्स सही सलामत वापस आई हैं, और जल्द ही भारत में भी दिखेंगी।
मैं उस दुर्भाग्यपूर्ण दिन का भी गवाह रहा हूं जिस दिन भारत की एक और बेटी कल्पना चावला की अंतरिक्ष से वापस आते वक्त दुर्घटना के चलते निधन हो गया। उस दिन मैं आज तक पर प्राइम टाइम की एंकरिंग कर रहा था, मैं बहुत खुश था क्योंकि कल्पना चावला की वापसी की ख़बर मुझे पढ़नी थी लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
आपको बता दें, नासा ने प्रेसवार्ता करके पूरे मिशन को सफल बताया है। नासा ने कहा कि सब कुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
रात भर जागकर भारत की बेटी सुनीता विलियम्स की वापसी के लाइव कवरेज देखता रहा. मन में एक डर और धुकधुकी थी, होठों पर प्रार्थना भी थी. ये सफर चैलेंजिंग भरा था. लिहाजा सुनीता के लिए हर कोई प्रार्थना कर रहा था. भगवान का लाख लाख शुक्र है कि सुनीता विलियम्स सही सलामत वापस आई हैं, और जल्द… pic.twitter.com/iAgpQktznQ
— Deepak Chaurasia (@DChaurasia2312) March 19, 2025
टैग्स