होम / सोशल मीडिया / इस मामले पर बोले सुमित अवस्थी, नीरज भाई तुम्हारा कोई सानी नहीं
इस मामले पर बोले सुमित अवस्थी, नीरज भाई तुम्हारा कोई सानी नहीं
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर देश का नाम रोशन किया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। नीरज चोपड़ा ने अपनी शादी के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं रखी थी। उनकी शादी की तस्वीरें देख फैंस हैरान रह गए।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, वाकई में नीरज चोपड़ा बहुत ही अलग और कमाल के शख्स हैं। ऐसी हस्तियां कम ही होती हैं दुनिया में। जब सारा भारत उनका दीवाना है तो वो चुपचाप अपनी मां और परिजनों के साथ एक बेहद सामान्य और बिना हंगामें के परिणय सूत्र में बंध जाते हैं।
किसी भी मीडिया वाले या पीआर वाले या मार्केटिंग वाले को भनक तक नहीं लगती। वर्ना आजकल तो हर कोई ‘इतने बड़े खुशी’ के मौके को भुनाने और अपना जलवा दिखाने में लगा रहता है। नीरज भाई तुम्हारा कोई सानी नहीं। जीवन में ये ठहराव, ये धैर्य और लक्ष्य के प्रति फोकस हमेशा बना रहे। बहुत सारी शुभकामनाएँ।
आपको बता दें, नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह ट्रैक एंड फील्ड में गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बनकर देश का नाम रोशन किया था। 2023 में उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में गोल्ड दिलाया था।
जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। ?
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) January 19, 2025
Grateful for every blessing that brought us to this moment together. Bound by love, happily ever after.
नीरज ♥️ हिमानी pic.twitter.com/OU9RM5w2o8
टैग्स