होम / सोशल मीडिया / 'भारत न्याय यात्रा' पर बोले सुमित अवस्थी, यात्रा को सफल कराना मशक्कत का काम

'भारत न्याय यात्रा' पर बोले सुमित अवस्थी, यात्रा को सफल कराना मशक्कत का काम

इस यात्रा के सफर में ज्यादातर वो राज्य हैं, जहां पर कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। बंगाल, बिहार और यूपी ऐसे ही कुछ उदाहरण हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से एक्टिव मोड़ में आ गई है। कांग्रेस 14 जनवरी से 20 मार्च तक ‘भारत न्याय यात्रा' आयोजित करने जा रही है। यह यात्रा मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाएगी। ये जानकारी कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने दी है। ‘भारत न्याय यात्रा' असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात समेत 14 राज्यों से होकर 6,200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, इस यात्रा के सफर में ज़्यादातर वो राज्य आने वाले हैं जहां पर कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। बंगाल, बिहार और यूपी ऐसे ही कुछ उदाहरण हैं और इन राज्यों में कांग्रेस से मजबूत 'इंडिया' ब्लॉक की दूसरी सहयोगी पार्टियां ज्यादा मजबूत हैं।

जैसे टीएमसी, आरजेडी, जेडीयू और एसपी। वहीं दक्षिण के मुकाबले बीजेपी इन जगहों पर कांग्रेस से ज्यादा मज़बूत है। ऐसे में यात्रा को सफल कराना कांग्रेस पार्टी के नेताओं के लिये खासी मशक्कत का काम होगा। आपको बता दे, इस यात्रा को उत्तर-दक्षिण 'भारत जोड़ो यात्रा' पार्ट-2 के रूप में देखा जा रहा है।

दो दक्षिणी राज्यों में जीत का श्रेय राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' को दिया गया है।  हालांकि बीजेपी का कहना है कि जनता ने भारत जोड़ो यात्रा को खारिज कर दिया है। सिर्फ नई शर्तें गढ़ने से कुछ हासिल नहीं होगा।

 


टैग्स कांग्रेस पद यात्रा केसी वेणुगोपाल कांग्रेस न्याय यात्रा
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

22 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago