होम / सोशल मीडिया / सुधीर चौधरी के शो 'Decode' ने पूरे किए 100 एपिसोड : दर्शकों को किया धन्यवाद
सुधीर चौधरी के शो 'Decode' ने पूरे किए 100 एपिसोड : दर्शकों को किया धन्यवाद
डीडी न्यूज पर प्रसारित होने वाले इस शो ने दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता हासिल की है, जो जटिल मुद्दों को सरल और गहन विश्लेषण के माध्यम से समझाने के लिए जाना जाता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
प्रसिद्ध पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी के लोकप्रिय शो 'Decode' ने अपने 100वें एपिसोड के साथ एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार किया है। डीडी न्यूज पर प्रसारित होने वाले इस शो ने दर्शकों के बीच खासी लोकप्रियता हासिल की है, जो जटिल मुद्दों को सरल और गहन विश्लेषण के माध्यम से समझाने के लिए जाना जाता है।
सुधीर चौधरी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने दर्शकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, आज आपके पसंदीदा शो 'DecodeWithSudhirChaudhary' के 100 एपिसोड पूरे होने पर, मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।
आपका विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है, आपकी प्रतिक्रिया मेरी मार्गदर्शक बनी है और आपका समर्थन मेरा सच्चा पुरस्कार है। यह पोस्ट सुधीर चौधरी के आधिकारिक हैंडल से शेयर की गई है, जिसमें एक वीडियो भी शामिल है जो शो के सफर को दर्शाता है।
वीडियो की अवधि लगभग 10 सेकंड है और यह शो के विभिन्न हाइलाइट्स को दिखाती है। आपको बता दें, सुधीर चौधरी पत्रकारिता जगत के दिग्गज हैं, जिन्होंने पहले आजतक पर 'Black&White' और जी न्यूज पर 'DNA' जैसे शो होस्ट किए हैं।
Today as your favourite show #DecodeWithSudhirChaudhary completes 100 episodes, I want to thank each one of you.
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) October 1, 2025
Your faith has been my biggest strength, your feedback my guiding light, and your support my real award. ? pic.twitter.com/Qqf9GC30cU
टैग्स