होम / सोशल मीडिया / शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ा, जाने पूरा मामला
शिखर धवन ने शाहिद अफरीदी को जमकर लताड़ा, जाने पूरा मामला
शाहिद अफरीदी ने कहा था कि भारत खुद ही अटैक करवाता और फिर पाकिस्तान पर दोष मढ़ता है। अगर भारत को लगता है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है तो वह सबूत पेश करे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने जो बयान दिया था उस पर शिखर धवन ने शाहिद आफरीदी को जमकर लताड़ा है। दरअसल शाहिद अफरीदी ने कहा था कि भारत खुद ही अटैक करवाता और फिर पाकिस्तान पर दोष मढ़ता है।
इतना ही नहीं, अफरीदी ने कहा था कि अगर भारत को लगता है कि इस हमले में पाकिस्तान का हाथ है तो वह सबूत पेश करे। शिखर धवन ने एक्स पर लिखा, करगिल में भी हराया था, पहले से ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे। वेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है कि अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ।
शाहिद अफरीदी हमें अपनी इंडियन आर्मा पर बहुत गर्व है।भारत माता की जय। जय हिंद। आपको बता दें, असदुद्दीन औवेसी ने भी अफरीदी के बयान पर हमला बोला है और उन्हें जोकर तक कह डाला है। औवेसी से जब एक कार्यक्रम में अफरीदी के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, कौन है ये? मेरे सामने इन जोकरों का नाम मत लिया करो। इन लोगों को भूल जाओ।
Kargil mein bhi haraya tha, already itna gire hue ho aur kitna giroge, bewajah comments pass karne se acha hai apne desh ki taraqqi mai dimag lagao @SAfridiOfficial. Humein hamari Indian Army par bohot garv hai. Bharat Mata Ki Jai! Jai Hind!https://t.co/5PVA34CNSe
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) April 28, 2025
टैग्स