होम / सोशल मीडिया / ShareChat से जुड़े अमित जुंजरवाड, इस बड़ी भूमिका में आएंगे नजर
ShareChat से जुड़े अमित जुंजरवाड, इस बड़ी भूमिका में आएंगे नजर
इससे पहले जुंजरवाड फ्लिपकार्ट में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह ‘फ्लिपकार्ट’ के एडवर्टाइजिंग बिजनेस के फाउंडिंग मेंबर भी रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
बहुभाषी सोशल मीडिया कंपनी ‘शेयरचैट’ (ShareChat) ने अमित जुंजरवाड (Zunjarwad) को चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया है। शेयरचैट में अपनी इस भूमिका में अमित ‘शेयरचैट’ और ‘मोज’ (Moj) प्लेटफॉर्म्स को और मजबूती देंगे व लाखों भारतीय यूजर्स के लिए इनोवेटिव और मनोरंजक सामाजिक अनुभवों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
बता दें कि इससे पहले अमित ‘फ्लिपकार्ट’ (Flipkart) के सप्लाई और सेलेक्शन ईकोसिस्टम में हेड (Engineering, Product और Data Sciences) की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह ‘फ्लिपकार्ट’ के साथ एक दशक से ज्यादा समय से जुड़े हुए थे। वह ‘फ्लिपकार्ट’ के एडवर्टाइजिंग बिजनेस के फाउंडिंग मेंबर भी रहे हैं।
अमित की नियुक्ति के बारे में ‘शेयरचैट’ और ‘मोज’ के को-फाउंडर और सीईओ अंकुश सचदेवा का कहना है, ‘अपनी लीडरशिप टीम में अमित का स्वागत करते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है। कंपनी को और ऊंचाइयों पर ले जाने में हमें उनके अनुभव का काफी फायदा मिलेगा।’
वहीं, अमित जुंजरवाड का कहना है, ‘शेयरचैट की विकास यात्रा को देखना सराहनीय है कि कैसे उन्होंने कई प्लेटफार्म्स को बढ़ाया है और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस व लोकल प्रॉडक्ट इनोवेशन के द्वारा बड़ी भारतीय सोशल मीडिया टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में उभरी है। मैं ‘शेयरचैट’ का हिस्सा बनने और अपनी उच्चतम क्षमता तक पहुंचने के लिए इस उत्कृष्ट टीम के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित हूं।‘
टैग्स शेयरचैट नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट मोज जॉइनिंग चीफ प्रॉडक्ट ऑफिसर अमित जुंजरवाड अंकुश सचदेवा