होम / सोशल मीडिया / ‘शेयरचैट’ ने की 20% एम्प्लॉयीज की छंटनी, निकालने के दौरान दी ये सुविधाएं
‘शेयरचैट’ ने की 20% एम्प्लॉयीज की छंटनी, निकालने के दौरान दी ये सुविधाएं
‘शेयरचैट’ ने अपने कुल एम्प्लॉयीज में 20 प्रतिशत एम्प्लॉयीज की छुट्टी कर दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘शेयरचैट’ ने अपने कुल एम्प्लॉयीज में 20 प्रतिशत एम्प्लॉयीज की छुट्टी कर दी है। बता दें कि करीब 600 एम्प्लॉयीज की यह कटौती उसके बेंगलुरु स्थित फर्म से की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी लागत में कटौती के चलते कंपनी ने यह कार्यवाही की है। कंपनी ने प्रभावित एम्प्लॉयीज के लिए वित्तीय पैकेज की भी घोषणा की है, जिसमें नोटिस पीरियड और प्रत्येक पूर्ण वर्ष के लिए अतिरिक्त 15 दिनों का मासिक ग्रॉस सैलरी भी शामिल है।
इसके अतिरिक्त, प्रभावित एम्प्लॉयीज को परफॉर्मेंस बोनस भी मिलेगा और स्वास्थ्य बीमा कवर भी दिया जाता रहेगा, जो जून 2023 तक सक्रिय रहेगा।
शेयरचैट के सीईओ अंकुश सचदेवा की मानें तो उन्होंने छंटनी के बारे में कहा, ‘वैश्विक स्तर पर वित्तीय अनिश्चितता को देखते हुए हम कंपनी की वित्तीय स्थिति को सही रखने के लिए 20 प्रतिशत एम्प्लॉयीज को निकालने का कठिन निर्णय ले रहे हैं।’
शेयरचैट ने कहा है कि हमें एक कंपनी के रूप में अपने इतिहास में कुछ सबसे कठिन और दर्दनाक फैसले लेने पड़े हैं, जिसमें अपने प्रतिभाशाली एम्प्लॉयीज में से लगभग 20% को ले-ऑफ करना है, जो इस स्टार्ट-अप यात्रा में हमारे साथ रहे हैं।
शेयरचैट ने यह बड़ा फैसला दिसंबर 2022 में मोहल्ला टेक द्वारा अपने ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म- Jeet11 को बंद करने के बाद लिया है, जिसमें लगभग 100 एम्प्लॉयीज को हटा दिया गया था।
टैग्स मीडिया छंटनी शेयरचैट