होम / सोशल मीडिया / शाहिद अफरीदी ने की राहुल गांधी की तारीफ, डॉ. सुधांशु ने कही ये बड़ी बात

शाहिद अफरीदी ने की राहुल गांधी की तारीफ, डॉ. सुधांशु ने कही ये बड़ी बात

शाहिद अफरीदी का बयान वो बाऊंसर है, जिसे क्रिकेट में हुक करने के चक्कर में हिट विकेट हो जाए तो वो अलग बात है, लेकिन आदमी विकेट पर ही गिर जाए वैसी स्थिति आज राहुल गांधी की हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago

भारत-पाकिस्तान मैच से जुड़े 'हैंडशेक विवाद' के बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रशंसा की। अफरीदी ने कहा कि राहुल गांधी सकारात्मक सोच वाले नेता हैं, जो संवाद और मेलजोल की राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय सरकार धर्म आधारित राजनीति को बढ़ावा देती है।

इस मसले पर एक टीवी डिबेट में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुधांशु त्रिवेदी ने अपनी राय दी। उन्होंने कहा, शाहिद अफरीदी का बयान वो बाऊंसर है, जिसे क्रिकेट में हुक करने के चक्कर में हिट विकेट हो जाए तो वो अलग बात है, लेकिन आदमी विकेट पर ही गिर जाए वैसी स्थिति आज राहुल गांधी की हुई है।

जो बयान शाहिद अफरीदी की तारीफ़ और इशाक डार के मध्यस्थता के आरोप पर कबूलनामे ने दिया है, उससे राहुल गांधी जी की स्थिति वैसी ही हो गई कि बाउंसर को हुक करके छक्का लगाने के चक्कर में विकेट पर ही धड़ाम करके गिरे हैं। इशाक डार के बयान को लेकर आज तो कांग्रेस को अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछना चाहिए था कि पाकिस्तान का उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री ये बात कह रहा है कि सीजफायर को लेकर भारत ने कभी भी तीसरे देश की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की।

मेरा दावा है कि अगर पाकिस्तान में सर्वे करा लिया जाए कि भारत का प्रधानमंत्री कौन होना चाहिए, तो यहां पर चुनाव जीते न जीते, लेकिन वहां पर 80–90 प्रतिशत लोग राहुल गांधी जी के लिए वोट कर देंगे। आपको बता दें, अफरीदी की इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी को पाकिस्तान से समर्थन मिलना इस बात का सबूत है कि वे राष्ट्रवाद के खिलाफ खड़े हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

14 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

14 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

15 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

12 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago