होम / सोशल मीडिया / महज डेढ़ साल में ही सीनियर एंकर सुशांत सिन्हा को मिली ये सफलता
महज डेढ़ साल में ही सीनियर एंकर सुशांत सिन्हा को मिली ये सफलता
कहते हैं कि कामयाबी को कभी किसी तरह की बाधाओं में नहीं बांधा जा सकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
कहते हैं कि कामयाबी को कभी किसी तरह की बाधाओं में नहीं बांधा जा सकता है। यदि लगन और मेहनत से कोई काम किया जाए तो हर बाधा को पार करके अपने लक्ष्य को भेदने में कामयाब हुआ जा सकता है। ऐसा ही कुछ किया है जाने-माने सीनियर एंकर सुशांत सिन्हा ने, जोकि इन दिनों ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में कार्यरत हैं और यू-ट्यूब पर इन दिनों अपने वीडियो से लोगों को सटीक और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं।
‘सुशांत सिन्हा’ नाम के उनके यू-ट्यूब चैनल ने बहुत ही कम समय में एक मिलियन यानी दस लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। उन्होंने नवंबर 2020 में इस चैनल की घोषणा की थी और अभी तक उन्होंने अपने इस चैनल पर मात्र 680 वीडियो ही पब्लिश किए हैं। हैरानी भरी बात यह है कि मात्र डेढ़ साल में ही उन्होंने वह कीर्तिमान हासिल कर लिया, जिसके लिए हर यू-ट्यूबर्स कड़ी मेहनत करता है। फिलहाल इसके लिए यू-ट्यूब उनके चैनल को ‘गोल्डन प्ले बटन’ से सम्मानित करने जा रहा है।
इस कीर्तिमान को हासिल करते हुए उन्होंने अपने सभी सब्सक्राइबर्स को धन्यवाद दिया। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर उन्होंने कहा, ‘एक और मील का पत्थर। मेरा यू-ट्यूब चैनल 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स तक पहुंच गया है और वह भी सिर्फ 680 वीडियो के साथ। समर्थन और सदस्यता के लिए आप सभी का धन्यवाद। आप सभी को मेरा प्यार।’
Another Milestone. My YouTube channel reaches 1Million Subscribers mark and that too with just 680 Videos. Thanks to each one of You for Supporting and Subscribing. Love u all. ???❤️ pic.twitter.com/3gzho0aKXc
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) July 2, 2022
बताते चलें कि यू-ट्यूब के माध्यम से किसी भी चैनल के एक लाख सब्सक्राइबर्स होने पर उसे सिल्वर प्ले बटन, दस लाख सब्सक्राइबर्स होने पर गोल्ड प्ले बटन देने की व्यवस्था है।
टैग्स यूट्यूब सुशांत सिन्हा सीनियर न्यूज एंकर 1 मिलियन सब्सक्राइबर्स