होम / सोशल मीडिया / फेक न्यूज फैलाकर मजाक उड़ाने वालों को निधि राजदान ने यूं दिया करारा जवाब
फेक न्यूज फैलाकर मजाक उड़ाने वालों को निधि राजदान ने यूं दिया करारा जवाब
NDTV में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से जुड़ी एक फेक न्यूज सामने आयी है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सोशल मीडिया के इस दौर में फेक न्यूज की समस्या से कई लोगों को दो-चार होना पड़ता है। इसलिए यह जरूरी है कि कोई भी मैसेज फॉरवर्ड (संदेश आगे बढ़ाना) करने से पहले उसके फैक्ट को जरूर चेक करें, ताकि सामने वाला भ्रमित न हो, क्योंकि यह भ्रम कई बार मुश्किलें भी पैदा कर सकता है। 'एनडीटीवी' (NDTV) में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से जुड़ी एक फेक न्यूज सामने आयी है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।
दरअसल हुआ यूं कि न्यूज एंकर निधि राजदान ने अपने जियो के मोबाइल डेटा से संबंधित दिक्कतों को ट्विटर पर शेयर किया, जिसके बाद जियो की ओर से उन्हें रिप्लाई दिया गया, लेकिन इस रिप्लाई को मोडिफाइ कर उसका स्क्रीन शॉट वायरल कर दिया गया और लोगों ने इस स्क्रीन शॉट को देखकर उनका मजाक उड़ाना शुरू दिया, जिसके बाद उन्होंने खुद पूरे मामले की सही जानकारी दी।
ट्विटर पहले उन्होंने जियो कस्टमर केयर को टैग करते हुए लिखा कि दिल्ली में आपके मोबाइल का जियो डेटा पिछले एक हफ्ते से डाउन है और आप लोग अपनी ‘हेल्पलाइन’ पर जवाब नहीं दे रहे हैं। दयनीय सेवा।
Hi @JioCare . Your mobile data in Delhi is down for the last one week and you guys don’t answer your “helpline”. Pathetic service
— Nidhi Razdan (@Nidhi) November 29, 2022
इसके बाद, जियो की ओर से रिप्लाई करते हुए लिखा गया कि हाय निधि, चिंता करने की कोई बात नहीं! तुरंत कॉल के लिए बस हमें अपना संपर्क नंबर डायरेक्ट मैसेज करें।
This is @JioCare real reply https://t.co/NIPWOruMTG
— Nidhi Razdan (@Nidhi) November 30, 2022
लेकिन, जियो के इसी रिप्लाई को लोगों ने मोडिफाइ कर दिया और शेयर करते हुए लिखा कि हमने आपकी डिटेल्स की जांच की और पाया कि आपका बिल का भुगतान नहीं किया गया है। सिर्फ इसलिए कि यह दिल्ली है, यहां सब कुछ मुफ्त नहीं है।
हालांकि इस ट्वीट के वायरल होने के बाद निधि राजदान ने फेक न्यूज फैलाकर मजाक उड़ाने वालों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि फेक ट्वीट से अलर्ट! सही मायने में कुछ लोगों के पास अच्छा करने के लिए कुछ भी नहीं है। जियो केयर ने ऐसा नहीं कहा, उन्होंने मदद की और समस्या को हल किया है। लगे रहो।
Fake tweet alert. Clearly some people have nothing better to do. @JioCare did not say this, they reached out to help and resolve the issue. Lage raho pic.twitter.com/oNKVFn0Xg1
— Nidhi Razdan (@Nidhi) November 30, 2022
टैग्स फेक न्यूज जियो एंकर निधि राजदान